Swiggy Share Price: ऑनलान फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी के शेयर आज सुस्त मार्केट में भी रॉकेट बन गए। ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की रेटिंग के साथ इसकी कवरेज शुरू की तो शेयरों पर खरीदार टूट पड़े और भाव 6 फीसदी से अधिक उछल गए। फिलहाल BSE पर यह 3.22 फीसदी की बढ़त के साथ 445.15 रुपये के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 6.20 फीसदी उछलकर 458 रुपये के भाव पर पहुंच गया था। स्विगी के शेयर आईपीओ निवेशकों को 390 रुपये के भाव पर जारी हुए थे और 13 नवंबर को लिस्ट हुए थे। आईपीओ निवेशक फिलहाल 14 फीसदी के करीब मुनाफे में हैं।
