Get App

दिग्गजों के सुझाये इन 4 स्टॉक्स में होगी जोरदार कमाई, जानें शेयर्स के नाम

Ashok Leyland का स्टॉक राजेश पालवीय को एफ एंड ओ सेक्टर से पसंद आया। उन्होंने कहा कि इसमें फ्यूचर में खरीदारी करें। राजेश ने कहा कि अशोक लीलैंड का स्टॉक फ्यूचर में 152 रुपये के आस-पास खरीदना चाहिए। इसमें फ्यूचर में 158 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने इसमें 148 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 10, 2023 पर 11:45 AM
दिग्गजों के सुझाये इन 4 स्टॉक्स में होगी जोरदार कमाई, जानें शेयर्स के नाम
Star Health पर नरेंद्र सोलंकी ने लॉन्ग टर्म के नजरिये से 596 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने को कहा। उनके मुताबिक स्टॉक में 723 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे

यूएस फेड चेयरमैन के भाषण से पहले बाजार नर्वस नजर आया है। एनएसई का निफ्टी इंडेक्स 18000 के नीचे फिसल गया। निफ्टी बैंक में भी 400 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के सभी शेयरों में गिरावट नजर आई। ऐसे में सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में एक्सपर्ट्स ने कमाई वाले कौन से चार ट्रेड सुझाये हैं। इस पर नजर डालते हैं। चार का चौका में शुभम अग्रवाल द्वारा एक सस्ता ऑप्शन, राजेश पालवीय द्वारा एक एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉक सुझाया गया। जबकि चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉक कविता जैन ने सुझाया और नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप फंडा स्टॉक सुझाया।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Communication (टाटा कम्यूनिकेशंस)

शुभम अग्रवाल ने Tata Communication के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी के एक्सपायरी वाली 1400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 23 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 32 से 35 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 17 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Ashok Leyland (अशोक लीलैंड)

राजेश पालवीय ने एफ एंड ओ सेक्टर से Ashok Leyland पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसमें फ्यूचर में खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि Ashok Leyland का स्टॉक फ्यूचर में 152 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें फ्यूचर में 158 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 148 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें