Tata Motors Shares: टाटा मोटर्स के शेयरों में आज 7 अप्रैल को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर 10 फीसदी से अधिक टूटकर 530 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह इसका पिछले 2 सालों का सबसे निचला स्तर है। इसके साथ ही आज यह निफ्टी पर सबसे अधिक गिरावट वाला शेयर बन गया। इस गिरावट के पीछे का कारण इसकी सहयोगी कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) के एक ऐलान को माना जा रहा है। जगुआर लैंड रोवर ने अमेरिका को वाहनों की शिपमेंट अस्थायी रूप से रोकने का ऐलान किया। यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऑटोमोबाइल इंपोर्ट पर 25% टैरिफ लगाने के बाद लिया गया है।