Get App

Tata Steel Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी को मिला ₹1,000 करोड़ का GST नोटिस, क्या शेयरों पर दिखेगा असर?

Tata Steel Share Price: टाटा स्टील को इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़ी कथित अनियमितताओं पर ₹1,000 करोड़ का GST नोटिस मिला है। जानिए कंपनी ने जीएसटी नोटिस मिलने पर क्या कहा और उसके शेयरों का क्या हाल है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 29, 2025 पर 6:39 PM
Tata Steel Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी को मिला ₹1,000 करोड़ का GST नोटिस, क्या शेयरों पर दिखेगा असर?
Tata Steel देश की दिग्गज स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है।

Tata Steel Share Price: देश की प्रमुख स्टील निर्माता कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) को इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़ी कथित अनियमितताओं के चलते ₹1,000 करोड़ का शोकॉज कम टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस 28 जून को कंपनी को मिला। इसकी जानकारी 29 जून को एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से दी गई।

फाइलिंग के मुताबिक, सेंट्रल टैक्स ऑडिट कार्यालय, रांची ने कंपनी पर वित्त वर्ष 2018-19 से 2022-23 के बीच CGST और IGST कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए टैक्स मांग की है। नोटिस में टाटा स्टील से कहा गया है कि वह 30 दिनों के भीतर जमशेदपुर स्थित अतिरिक्त/संयुक्त आयुक्त (CGST & Excise) के समक्ष जवाब दाखिल करे।

टाटा स्टील का पक्ष क्या है?

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील ने नोटिस को 'आधारहीन' बताया है। उसका कहना है कि उसने पहले ही ₹500 करोड़ का GST सामान्य व्यापार प्रक्रिया के तहत चुका दिया है। नोटिस में कुल ₹1,000 करोड़ की मांग की गई है, जिसमें से ₹500 करोड़ पहले ही भुगतान किया जा चुका है। शेष ₹400 करोड़ से अधिक की देनदारी अभी विवादित है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें