Get App

मुसीबत में फंसी Tata Tech की दूसरी सबसे बड़ी क्लाइंट, 90% गिर गया शेयर, लिस्टिंग पर होगा असर?

टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) इन दिनों अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को लेकर सुर्खियों में है। हालांकि इस बीच इसकी दूसरी सबसे बड़ी क्लाइंट 'विनफास्ट (Vinfast)' गंभीर मुसीबत में फंसती दिख रही है। विनफास्ट के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बता दें कि विनफास्ट, वियतनाम की दिग्गज इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 28, 2023 पर 10:43 PM
मुसीबत में फंसी Tata Tech की दूसरी सबसे बड़ी क्लाइंट, 90% गिर गया शेयर, लिस्टिंग पर होगा असर?
अगस्त के बाद से Vinfast Auto का शेयर 90% से अधिक गिर चुका है

टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) इन दिनों अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को लेकर सुर्खियों में है। हालांकि इस बीच इसकी दूसरी सबसे बड़ी क्लाइंट 'विनफास्ट (Vinfast)' गंभीर मुसीबत में फंसती दिख रही है। विनफास्ट के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बता दें कि विनफास्ट, वियतनाम की दिग्गज इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी है। टाटा टेक्नोलॉजीज (संक्षेप में टाटा टेक) के कुल रेवेन्यू में जगुआर लैंड रोवर (JLR) और टाटा मोटर्स के साथ विनफास्ट का सबसे अधिक योगदान है। यह तीनों टाटा टेक की 5 सबसे बड़ी क्लाइंट में शामिल हैं। टाटा टेक के कुल रेवेन्यू का करीब 57% और सर्विसेज रेवेन्यू का 71% इन्हीं 5 बड़ी क्लाइंट्स से आता है।

विनफास्ट करीब साल 2018 से टाटा टेक की क्लांइट हैं। विनफास्ट के शेयर अमेरिका के नॉस्डेक (Nasdaq) एक्सचेंज पर सूचीबद्ध हैं। एनालिस्ट्स ने हाल ही में रिलेटेड पार्टी-आधारित EV बिक्री, कमजोर वैल्यूएशन और ग्राहकों के आकर्षण में कमी का हवाला देते हुए इसके स्टॉक को लेकर चिंता जताई थी।

विनफास्ट ने जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में जो डॉक्यूमेंट जमा किए, उससे पता चलता है कि 2023 के पहले नौ महीनों में कंपनी EV बिक्री का एक बड़ा हिस्सा या तो रिलेटेड पार्टी से आया था या इसकी पैरेंट कंपनी से जुड़ी संस्थाओं से आया था। इस ट्रेंड ने बाजार में कंपनी की मजबूत उपस्थिति के दावों और उसकी क्षमता पर गंभीर संदेह पैदा कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें