Get App

Trade Setup for October 7: निफ्टी के लिए 24750 क्यों है अहम लेवल? क्या इस हफ्ते मिलेगी राहत?

Trade Setup for October 7: पिछले गुरुवार के 26277 के हाई से Nifty अब 1250 अंकों से अधिक नीचे है। इससे दो बहुत अहम लेवल पर नजर जाती है। पहला, 25000 है, निफ्टी जिसके बेहद करीब है। इसके अलावा, दूसरा 24,750 है, जो सितंबर सीरीज का स्विंग लो है और इससे नीचे जाने पर इंडेक्स में और गिरावट आ सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2024 पर 6:26 PM
Trade Setup for October 7: निफ्टी के लिए 24750 क्यों है अहम लेवल? क्या इस हफ्ते मिलेगी राहत?
Trade Setup: पिछले हफ्ते मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट देखी गई।

Trade Setup: पिछले हफ्ते मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट देखी गई। यह 2024 में अब तक का सबसे खराब हफ्ता साबित हुआ है। इस दौरान BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 4.53 फीसदी नीचे लुढ़ककर 81,688.45 के लेवल पर आ गया। दूसरी ओर, निफ्टी 50 की बात करें तो यह 25,000 के करीब आ गया है। इस दौरान BSE लिस्टेड कंपनियों के ओवरऑल मार्केट कैप में ₹17 लाख करोड़ की गिरावट आई है।

पिछले हफ्ते HDFC Bank, ICICI Bank और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों को तगड़ा झटका लगा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और ICICI Bank दोनों के लिए यह साल का सबसे खराब हफ्ता रहा। इस दौरान ICICI Bank में 5% और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 9% की गिरावट देखी गई। इसके अलावा, HDFC Bank के शेयरों में भी 5.5 फीसदी की तगड़ी गिरावट आई है।

Nifty के लिए ये दो लेवल बेहद अहम

पिछले गुरुवार के 26277 के हाई से निफ्टी अब 1250 अंकों से अधिक नीचे है। इससे दो बहुत अहम लेवल पर नजर जाती है। पहला, 25000 है, निफ्टी जिसके बेहद करीब है। इसके अलावा, दूसरा 24,750 है, जो सितंबर सीरीज का स्विंग लो है और इससे नीचे जाने पर इंडेक्स में और गिरावट आ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें