Get App

Stock Crash: बाजार खुलते ही 12% टूटा शेयर, कंपनी दो हिस्सों में होगी स्प्लिट, ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग

UPL Share Price: एग्रोकेमिकल सेक्टर की कंपनी यूपीएल लिमिटेड के शेयरों में आज 23 फरवरी को भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 12 परसेंट से अधिक गिरकर 661.10 रुपये के स्तर पर आ गए। यह गिरावट कंपनी के रिस्ट्रक्चरिंग योजना की ऐलान के बाद आया। ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने इसकी रेटिंग को ‘बाय’ से घटाकर ‘होल्ड’ कर दिया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 10:25 AM
Stock Crash: बाजार खुलते ही 12% टूटा शेयर, कंपनी दो हिस्सों में होगी स्प्लिट, ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग
UPL Share Price: नुवामा ने यूपीएल लिमिटेड के लिए 816 रुपये का नया टारगेट प्राइस तय किया है

UPL Share Price: एग्रोकेमिकल सेक्टर की कंपनी यूपीएल लिमिटेड के शेयरों में आज 23 फरवरी को भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 12 परसेंट से अधिक गिरकर 661.10 रुपये के स्तर पर आ गए। यह गिरावट कंपनी के रिस्ट्रक्चरिंग योजना की ऐलान के बाद आया। ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने इस रिस्ट्रक्चरिंग योजना के ऐलान के बाद कंपनी के शेयरों की रेटिंग को ‘बाय’ से घटाकर ‘होल्ड’ कर दिया है। साथ ही 816 रुपये का नया टारगेट प्राइस तय किया है।

सुबह 10.10 बजे के करीब, कंपनी के शेयर 11.96 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ 662.40 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 17.75 फीसदी की गिरावट चुकी है। हालांकि पिछले एक साल में इसके शेयरों का प्रदर्शन लगभग सपाट रहा है।

रेटिंग घटाने की वजह

नुवामा ने कहा कि हाल के महीनों में शेयर में आए तेज उछाल के बाद अब वैल्यूएशन आकर्षक नहीं रह गया है। साथ ही कंपनी पर कर्ज का दबाव बना हुआ है। ब्रोकरेज ने यह भी संकेत दिया कि रिस्ट्रक्चरिंग के बाद हिस्सेदारी में संभावित डाइल्यूशन हो सकता है, जो निवेशकों के लिए चिंता का विषय है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें