Get App

Vishal Mega Mart Shares: प्रमोटर्स ने बेची कंपनी की 14.2% हिस्सेदारी? शेयर 7% तक टूटा, 117 रुपये पर आया भाव

Vishal Mega Mart Shares: विशाल मेगा मार्ट के शेयरों में शुक्रवार 27 फरवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर 7 प्रतिशत से अधिक टूटकर 117 रुपये के स्तर पर आ गए। यह गिरावट इसके शेयरों में कई बड़े ब्लॉक डील के बाद आई। एक्सचेंज पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, इस ब्लॉक डील में लगभग ₹7,915 करोड़ के शेयर खरीदे-बेचे गए

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 27, 2026 पर 1:52 PM
Vishal Mega Mart Shares: प्रमोटर्स ने बेची कंपनी की 14.2% हिस्सेदारी? शेयर 7% तक टूटा, 117 रुपये पर आया भाव
Vishal Mega Mart Shares: पिछले छह महीनों में यह शेयर लगभग 21% टूट चुका है

Vishal Mega Mart Shares: विशाल मेगा मार्ट के शेयरों में शुक्रवार 27 फरवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर 7 प्रतिशत से अधिक टूटकर 117 रुपये के स्तर पर आ गए। यह गिरावट इसके शेयरों में कई बड़े ब्लॉक डील के बाद आई। एक्सचेंज पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, इस ब्लॉक डील में लगभग ₹7,915 करोड़ के शेयर खरीदे-बेचे गए, जो कंपनी की 14.2 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।

बाजार खुलने से पहले ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि इस ब्लॉक डील का आकार पहले के 3,507.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर लगभग ₹7,500 करोड़ कर दिया गया है।

इससे पहले CNBC-TV18 ने गुरुवार को अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि समयत सर्विसेज LLP, विशाल मेगामार्ट में अपनी 6.5 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेच सकती है। इस डील को 115 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से किया जाएगा और डील की कुल साइज करीब 3,507.5 करोड़ रुपये हो सकती है। हालांकि शुक्रवार को वास्तविक लेन-देन का आकार इससे कहीं बड़ा रहा।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर तिमाही के अंत तक प्रमोटर ग्रुप, समायत सर्विसेज के पास कंपनी में 54.09% हिस्सेदारी थी। ब्लॉक डील के बाद अगर कोई और हिस्सेदारी बिक्री की जाती है, तो वह 150 दिनों की लॉक-इन अवधि के अधीन होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें