सुपरमार्केट चेन पटेल रिटेल ने पिछले हफ्ते प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में कुछ निवेशकों से 15 करोड़ रुपये जुटाए। आम तौर पर कंपनियां रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स फाइल करने से पहले प्री-आईपीओ प्लेसमेंट लॉन्च करती हैं। पटेल रिटेल ने 27 नवंबर को प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में 44 इनवेस्टर्स को 5 लाख शेयर आवंटित किए। पटेल रिटेल ने बिजनेस अखबारों में छपे हुए नोटिस में कहा है, 'बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और शेयरहोल्डर्स के प्रस्ताव के मुताबिक कंपनी ने 300 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 5 लाख इक्विटी शेयरों के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट को मंजूरी दी है।'
अपडेटेड Nov 29, 2024 पर 11:00 PM