ऑटोमोबाइल कंपनी किआ इंडिया (Kia India) अपनी एसयूवी सेल्टोस के पेट्रोल वेरिएंट की 4,358 यूनिट को वापस मंगा रही (Recall) है। दक्षिण कोरिया की कंपनी किआ ने बयान में कहा है कि वह 28 फरवरी से 13 जुलाई 2023 के बीच बनी IVT ट्रांसमिशन वाली स्मार्टस्ट्रीम G1.5 पेट्रोल सेल्टोस को वापस मंगा रही है। इलेक्ट्रॉनिक ऑयल पंप कंट्रोलर में खामी की संभावना को देखते हुए इन्हें रिप्लेस करने के लिए इन गाड़ियों को रिकॉल किया जा रहा है। आशंका है कि स्पेसिफाइड पेट्रोल सेल्टोस वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक ऑयल पंप की परफॉरमेंस प्रभावित हो सकती है।
