Get App

Tata Motors के कमर्शियल व्हीकल 2.5% तक हुए महंगे, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई कीमतें

Tata Motors ने कहा, स्टील, अल्युमीनियम और मेटल्स की कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा कच्चे माल की लागत बढ़ने से यह फैसला लिया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 22, 2022 पर 2:22 PM
Tata Motors के कमर्शियल व्हीकल 2.5% तक हुए महंगे, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई कीमतें
कंपनी के ऐलान के बाद, टाटा मोटर्स के शेयर में मजबूती दर्ज की गई और दोपहर 2 बजे शेयर 2 फीसदी बढ़कर 436 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था

Tata Motors price hike : टाटा मोटर्स ने 22 मार्च को ऐलान किया कि वह अपने सभी कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में 2-2.5 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से प्रभावी होगी और विभिन्न मॉडल्स और वैरिएंट पर निर्भर होगी।

एक्सचेंजेस में दी फाइलिंग में टाटा मोटर्स ने कहा कि “कीमतों में यह बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी।” भारत की कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी ने कहा कि स्टील, अल्युमीनियम और मेटल्स की कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा कच्चे माल की लागत बढ़ने से यह फैसला लिया गया है।

लागत बढ़ने से महंगे किए व्हीकल

कंपनी ने बयान में कहा, “कंपनी ने मैन्युफैक्चरिंग के विभिन्न स्तरों पर लागत में बढ़ोतरी का बोझ उठाने के लिए कदम उठाए, लेकिन लागत में भारी बढ़ोतरी के चलते कस्टमर्स पर कुछ बोझ डालने के लिए कीमतों में न्यूनतम बढ़ोतरी की गई है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें