Toyota New Prius Hybrid Car: जापानी ऑटोमेकर टोयोटा (Toyota) ने अपनी पांचवीं जनरेशन की स्टाइलिश कार गैस-इलेक्ट्रिक प्रियस हाइब्रिड (Toyota Prius Hybrid) से पर्दा उठा दिया है। इस हाइटेक कार को तीन पावरट्रेन ऑप्शन में पेश किया गया है। हाईटेक टेक्नोलॉजी से लैस टोयोटा की नई गैस-इलेक्ट्रिक प्रियस हाइब्रिड (new Toyota gas-electric Prius hybrid) न केवल पहले से अधिक शक्तिशाली है, बल्कि यह काफी स्टाइलिश भी है।
