Get App

फोन नंबर या IP एड्रेस से ऐसा पता चलती है लोकेशन, जानिए पुलिस कैसे करती है ट्रैक

Phone Number Tracking: अगर आप किसी की जानकारी के बिना उसकी लोकेशन जानना चाहते हैं, तो इसके कुछ तरीके हैं। इन तरीकों की मदद से किसी की लोकेशन ट्रैक की जा सकती है। हालांकि इन तरीकों तक आम लोगों की पहुंच नहीं होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 15, 2022 पर 4:27 PM
फोन नंबर या IP एड्रेस से ऐसा पता चलती है लोकेशन, जानिए पुलिस कैसे करती है ट्रैक
पुलिस को जब भी किसी भी नंबर को ट्रैक करना होता है तो उस नंबर या फिर IMEI नंबर का इस्तेमाल करती है।

Phone Number Tracking: क्या आपको लगता है कि कोई आपकी लोकेश ट्रैक कर रहा है? क्या आप भी किसी की लोकेशन ट्रैक करना चाहते हैं? ये बातें जितना कहने में आसान हैं। उतना करने में बेहद कठिन हैं। बहुत से लोग हैं जो एक दूसरे की लोकेशन जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। IP एड्रेस और IMEI नंबर के जरिए फोन नंबर से लोकेशन ट्रैक करना आसान हो जाता है। लेकिन यहां तक आम आदमी की पहुंच नहीं है। IP एड्रेस से किसी की लोकेशन ट्रैक करने के लिए कुछ जरूरी जानकारी होनी चाहिए।

IP ऐड्रेस से ट्रैक हो सकती है लोकेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आप IP ऐड्रेस की मदद से किसी की लोकेशन पता कर सकते हैं। IP ऐड्रेस यानी इंटरनेट प्रोटोकॉल, यूनिक नंबर्स का एक सेट होता है। हर डिवाइस का अपना एक IP ऐड्रेस होता है। यह ऐड्रेस चार नंबर्स का यूनिक सेट होता है। इसकी मदद से किसी की भी लोकेशन ट्रैक की जा सकती है। लेकिन जिसका लोकेशन ट्रैक करना है। उसका IP एड्रेस होना चाहिए। ऐड्रेस ट्रैक करने के लिए आपको IP Lookup या Wolfram Alpha जैसी किसी साइट की मदद लेनी होगी। इन वेबसाइट्स पर जानके बाद आपको लोकेशन सर्च में आईपी ऐड्रेस डालना होगा। फिर आपको उसकी संभावित लोकेशन मिल जाएगी।

आपके आधार नंबर से कितने सिम हो रहे हैं इस्तेमाल, जानिए कैसे कराएं ब्लॉक

जानिए पुलिस कैसे करती है ट्रैकिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें