Get App

Emirates का प्लेन जहां से उड़ा था 13 घंटे बाद उसी एयरपोर्ट पर वापस किया लैंड, जानें क्यों हवा में घूमता रहा विमान

Emirates: दरअसल ऐसा ऑकलैंड एयरपोर्ट (Auckland Airport) पर भयंकर बाढ़ के कारण हुआ। बाढ़ की वजह से वीकेंड में एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था। ऑकलैंड एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि यह बेहद निराशाजनक है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Feb 02, 2023 पर 2:49 PM
Emirates का प्लेन जहां से उड़ा था 13 घंटे बाद उसी एयरपोर्ट पर वापस किया लैंड, जानें क्यों हवा में घूमता रहा विमान
Emirates की फ्लाइट दुबई से उड़ान भरने के बाद करीब 13 घंटे तक यात्रियों को हवा में चक्कर लगाती रही

हवाई यात्री उस वक्त हैरान रह गए जब दुबई से न्यूजीलैंड जाने वाली अमीरात (Emirates) की फ्लाइट को टेकऑफ करने के 13 घंटे बाद वापस उसी एयरपोर्ट पर लैंड करनी पड़ी। जी हां, फ्लाइट दुबई (Dubai) से उड़ान भरने के बाद करीब 13 घंटे तक यात्रियों को हवा में चक्कर लगाती रही। दरअसल ऐसा ऑकलैंड एयरपोर्ट (Auckland Airport) पर भयंकर बाढ़ के कारण हुआ। बाढ़ की वजह से वीकेंड में एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था। ऑकलैंड एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि यह बेहद निराशाजनक है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण है।

The National News के मुताबिक, दुबई से ऑकलैंड जाने वाली अमीरात फ्लाइट नंबर EK448 (Emirates flight EK448) शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे UAE से रवाना हुई। फ्लाइट ने दुबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और 13 घंटे तक हवा में उड़ने के बाद असामान्य घटना के चलते वापस उसी एयरपोर्ट पर उतर गई, जहां से उसने टेकऑफ किया था।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightRadar24 के मुताबिक, पायलट ने लगभग साढ़े 13 घंटे की यात्रा के बाद आधे रास्ते में ही यू-टर्न ले लिया। फ्लाइट शनिवार की मध्य रात्रि को वापस दुबई एयरपोर्ट पर उतरा। बताया जा रहा है कि पायलट ने फ्लाइट को यूटर्न इसलिए लिया, क्योंकि न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में भयंकर बाढ़ आई है। इसके चलते वीकेंड पर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें