Get App

Facebook में छंटनी ने मचाया कोहराम, एक ही दिन में 11000 एंप्लॉयीज कंपनी से बाहर

Meta Lay off: दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी मेटा फेसबुक (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) में हाहाकार मचा हुआ है। 11 हजार से अधिक कर्मियों को आज कंपनी ने बाहर निकाल दिया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 09, 2022 पर 6:48 PM
Facebook में छंटनी ने मचाया कोहराम, एक ही दिन में 11000 एंप्लॉयीज कंपनी से बाहर
Facebook की पैरेंट कंपनी में हाहाकार मचा हुआ है।

Meta Lay off: दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी मेटा फेसबुक (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) में हाहाकार मचा हुआ है। 11 हजार से अधिक कर्मियों को आज कंपनी ने बाहर निकाल दिया। यह कंपनियों के कुल कर्मियों का 13 फीसदी है। इसके अलावा कंपनी ने नई हायरिंग पर जो रोक लगाया हुआ है, उसे बढ़ाने पर भी काम कर रही है।

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने कहा कि वह इन फैसलों की जवाबदेही लेना चाहते हैं और जिस तरह से कंपनी यहां पहुंची है, उसकी भी। जुकरबर्ग के मुताबिक वह जानते हैं कि यह सभी के लिए कठिन है। उन्होंने कहा कि जो भी इस फैसले से प्रभावित हुए हैं, उनसे वह माफी मांगते हैं। मेटा के इतिहास की यह अब तक की सबसे बड़ी छंटनी है।

Twitter खरीदने के एक हफ्ते बाद Elon Musk ने बेचे Tesla के शेयर, एक्सचेंज फाइलिंग में हुआ खुलासा

अगले साल मार्च तक बंद रहेगी हायरिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें