Get App

Twitter-Elon Musk डील पर जैक डोर्सी, जेफ बेजोस... जैसे दिग्गजों ने क्या कहा?

मस्क 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने जा रहे हैं। यह इंटरनेट स्पेस में होने वाली सबसे चर्चित डील होगी। दुनियाभर में लोग इस डील पर अलग-अलग तरह से रिस्पॉन्स दे रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2022 पर 6:33 PM
Twitter-Elon Musk डील पर जैक डोर्सी, जेफ बेजोस... जैसे दिग्गजों ने क्या कहा?
Elon Musk इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी टेस्ला के प्रमुख हैं।

Twitter ने टेस्ला के बॉस एलॉन मस्क के प्रस्ताव को मान लिया है। मस्क 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने जा रहे हैं। यह इंटरनेट स्पेस में होने वाली सबसे चर्चित डील होगी। दुनियाभर में लोग इस डील पर अलग-अलग तरह से रिस्पॉन्स दे रहे हैं। आइए जानते हैं कॉर्पोरेट वर्ल्ड के दिग्गजों की इसके बारे में क्या राय है।

हालांकि, इस डील के पूरे होने में थोड़ा समय लगेगा। लेकिन, ट्विटर के बोर्ड ने मस्क का ऑफर एक्सेप्ट कर लिया है। इसका मतलब है कि ट्विटर अब मस्क की हो जाएगी। मस्क का विजन अगले 100-200 साल का है। ट्विटर इसमें बिल्कुल फिट बैठेगी। मस्क फ्यूचर में इनवेस्ट करने में संकोच नहीं करते। बिजनेस की दुनिया में दूर की सोचने वाले कई लोग हैं, लेकिन अपने विजन को आकार देने के लिए इतना ज्यादा इनवेस्टमेंट करने वाला शायद ही कोई दूसरा व्यक्ति है।

खास बात यह है कि बेशुमार दौलत इनवेस्ट करने के बावजूद मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके पास 264.6 अरब डॉलर संपत्ति है।

Twitter के को-फाउंडर जैक डोर्सी का रिस्पॉन्स इस डील पर मिलाजुला रहा है। उन्होंने कहा है कि उन्हें एलॉन मस्क के 'Singular Solution of trust' पर भरोसा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि उनका मानना है कि ट्विटर का कोई मालिक नहीं होना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें