Get App

अमेरिका में छंटनी का फायदा उठाने की फिराक में रूस और चीन, निकाले गए फेडरल कर्मचारियों को हायरिंग के लिए कर रहे टारगेट

कहा जा रहा है कि अमेरिका के विरोधी देश छंटनी का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों ने यह भी संकेत दिया कि कम से कम दो विदेशी देशों ने रिक्रूटमेंट वेबसाइट्स शुरू की हैं और लिंक्डइन के जरिए फेडरल कर्मचारियों तक आक्रामक तरीके से पहुंच रहे हैं

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 02, 2025 पर 10:11 AM
अमेरिका में छंटनी का फायदा उठाने की फिराक में रूस और चीन, निकाले गए फेडरल कर्मचारियों को हायरिंग के लिए कर रहे टारगेट
गहरी इंस्टीट्यूशनल नॉलेज रखने वाले बर्खास्त फेडरल कर्मचारी, प्रतिद्वंद्वी खुफिया सर्विसेज के लिए हाई वैल्यू टारगेट्स हैं।

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन, फेडरल वर्कफोर्स को कम करने में लगा हुआ है। ज्यादातर उन लोगों को काम से निकाला जा रहा है, जो प्रोबेशन पीरियड पर हैं। रूस और चीन इस छंटनी को भुनाने की कोशिश में हैं। ऐसी खबर है कि रूस और चीन सहित विदेशी खुफिया सर्विसेज, नेशनल सिक्योरिटी रोल्स में काम करने वाले अमेरिकी फेडरल एंप्लॉयीज की भर्ती की कोशिशों को तेज कर रही हैं। विशेष रूप से उन कर्मचारियों के मामले में, जिन्हें हाल ही में निकाल दिया गया है या जिन्हें नौकरी जाने का डर है।

CNN की एक रिपोर्ट में यूएस इंटेलीजेंस असेसमेंट्स से परिचित सूत्रों के हवाले से यह बात कही गई है। CNN के सूत्रों ने खुलासा किया कि रूस और चीन विशेष रूप से सिक्योरिटी क्लीयरेंस वाले पूर्व फेडरल वर्कर्स और प्रोबेशनरी रोल्स में काम करने वाले ऐसे लोगों को टारगेट कर रहे हैं, जिन्हें नौकरी से निकाले जाने का जोखिम हो सकता है।

क्यों टारगेट किए जा रहे ये लोग

माना जा रहा है कि इन व्यक्तियों के पास अमेरिका के महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रमुख सरकारी कामों के बारे में बेशकीमती जानकारी है। खुफिया सूत्रों ने यह भी संकेत दिया कि कम से कम दो विदेशी देशों ने रिक्रूटमेंट वेबसाइट्स शुरू की हैं और लिंक्डइन के जरिए फेडरल कर्मचारियों तक आक्रामक तरीके से पहुंच रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें