रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को हार्ट अटैक आने का खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पुतिन के सुरक्षा अधिकारियों ने उनके कमरे से कुछ गिरने की आवाजें सुनीं। इसके बाद जब वो अंदर पहुंचे तो उन्हें रूसी राष्ट्रपति जमीन पर पड़े मिले। एक पूर्व रूसी अधिकारी ने अपने टेलीग्राम चैनल General SVR पर इसका दावा किया है। 'जनरल एसवीआर' का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति भवन के गार्ड्स को पुतिन अपने बेडरूम में जमीन पर पड़े मिले थे। इसके बाद डॉक्टरों को तुरंत पुतिन की तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई थी। टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक बयान के अनुसार, पुतिन काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं।
