Get App

इस कंपनी में जितनी मालिक की सैलरी, उतनी ही कर्मचारियों की सैलरी, सबको मिलते हैं लाखों रुपये

एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने बताया कि वो जितना सैलरी लेती है, उतना ही अपने कर्मचारियों को भी मुहैया कराती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2022 पर 5:19 PM
इस कंपनी में जितनी मालिक की सैलरी, उतनी ही कर्मचारियों की सैलरी, सबको मिलते हैं लाखों रुपये
एक महिला ने सोशल मीडिया में जारी किए गए वीडियो में कहा है उनकी कंपनी में 10 कर्मचारी है। मेरी और अन्य कर्मचारियों की सैलरी बराबर है (फाइल तस्वीर)

आम तौर पर जब कोई कर्मचारी किसी कंपनी में काम करता है, तो उस कर्मचारी की सैलरी और कंपनी के मालिक की सैलरी में भारी अंतर होता है। लेकिन एक बिजनेस वुमन ने दावा किया है कि वो जितना सैलरी लेती हैं, अपने कर्मचारियों को भी उतनी ही सैलरी मुहैया कराती हैं। बिजनेसवुमन ने एक वीडियो में पूरे बिजनेस के बारे में बताया। उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस महिला का नाम मेडलिन पेंडेलटन (Madeline Pendleton) है।

महिला ने बताया कि लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में उनकी कंपनी और दुकान है। इसका नाम टनल विजन (Tunnel Vision) है। मेडलिन का दावा है कि वह खुद को और दुकान के कर्मचारियों को एक समान सैलरी मुहैया कराती हैं।

सालाना 56 लाख रुपये कमाई

मेडलिन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि हमारी कंपनी में 10 कर्मचारी हैं। ये सभी फुल टाइम हैं। इनमें मैं भी शामिल हूं। हम सभी साल भर में 56 लाख रुपये कमाते हैं। इसका मतलब ये हुआ कि हमारी कंपनी का वेतन पर सालाना खर्च करीब 5.62 लाख रुपये के करीब है। यह कंपनी लॉस एंजेलिस में है। जहां हर घंटे करीब 1100 रुपये न्यूनतम सैलरी है। 1 जुलाई से इसमें मामूली बढ़ोतरी होगी। अगर न्यूनतम सैलरी में 12,00 रुपये का इजाफा होता है तो साल भर में करीब 25 लाख रुपये सैलरी हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें