Get App

DA Hike: अगले महीने 58% होगा महंगाई भत्ता, 1 करोड़ कर्मचारियों-पेंशनर्स को होगा फायदा

DA Hike: दिवाली से पहले केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दे सकती है। इस बार जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3% बढ़ोतरी की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो मौजूदा 55% DA बढ़कर 58% हो जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2025 पर 7:58 PM
DA Hike: अगले महीने 58% होगा महंगाई भत्ता, 1 करोड़ कर्मचारियों-पेंशनर्स को होगा फायदा
DA Hike: दिवाली से पहले केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दे सकती है।

DA Hike: दिवाली से पहले केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दे सकती है। अगले महीने महंगाई भत्ता 58 फीसदी हो सकता है। जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3% बढ़ोतरी की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो मौजूदा 55% DA बढ़कर 58% हो जाएगा। इसका सीधा असर लाखों लोगों की सैलरी और पेंशन पर पड़ेगा।

साल में दो बार होता है डीए रिवीजन

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलने वाला डीए साल में दो बार बढ़ाया जाता है। जनवरी-जून और जुलाई-दिसंबर की पीरियड के लिए अलग-अलग रिवीजन होता है। उदाहरण के तौर पर मार्च 2025 में सरकार ने जनवरी-जून की पीरियड के लिए डीए 2% बढ़ाया था, जिससे यह 53% से 55% पर पहुंचा। अब बारी है जुलाई-दिसंबर 2025 पीरियड की जिसमें 3% हाइक हो सकती है।

सैलरी और पेंशन पर कैसा असर होगा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें