Get App

Dhanteras 2023: धनतेरस पर गोल्ड खरीदने का है प्लान, इन 8 टिप्स का जरूर करें इस्तेमाल, नहीं होंगे फ्रॉड का शिकार

Dhanteras 2023: क्या आप भी फेस्टिवल खासकर धनतेरस पर गोल्ड खरीदने का प्लान कर रहे हैं? धनतेरस पर गोल्ड, सिल्वर और नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस 10 नवंबर का है। अगर आप भी धनतेरस पर गोल्ड या सोने के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इन 8 जरूरी बातों का ध्यान रखें

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2023 पर 7:35 PM
Dhanteras 2023: धनतेरस पर गोल्ड खरीदने का है प्लान, इन 8 टिप्स का जरूर करें इस्तेमाल, नहीं होंगे फ्रॉड का शिकार
Dhanteras 2023: क्या आप भी फेस्टिवल खासकर धनतेरस पर गोल्ड खरीदने का प्लान कर रहे हैं?

Dhanteras 2023: क्या आप भी फेस्टिवल खासकर धनतेरस पर गोल्ड खरीदने का प्लान कर रहे हैं? धनतेरस पर गोल्ड, सिल्वर और नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस 10 नवंबर का है। अगर आप भी धनतेरस पर गोल्ड या सोने के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इन 8 जरूरी बातों का ध्यान रखें। ताकि, आप अपने बजट में सही प्योर गोल्ड बिना किसी फाइनेंशियल बोझ के खरीद सकें। ये गोल्ड आपके भविष्य के लिए एक एसेट्स साबित हो, तो इन टिप्स को हमेशा ध्यान रखें।

1. शुद्धता यानी प्योरिटी: सोना खरीदते समय शुद्धता का सबसे ज्यादा महत्व होता है। सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है। देश में 24 कैरेट सोने की कीमत सबसे अधिक होती है। आप जो सोना खरीद रहे हैं उसकी शुद्धता की जांच करना जरूरी है, क्योंकि मिलावटी सोना एक बड़ी समस्या है। BIS यानी भारतीय मानक ब्यूरो हॉलमार्क वाले सोने के गहने या सोने के सिक्के खरीदने के लिए कहता है। प्योरिटी का निशान गोल्ड के गहने और सिक्कों पर होना जरूरी है। अगर ये नहीं है तो आप ऐसी ज्वैलरी या गोल्ड कॉइन न खरीदें।

2. वजन और कीमत: सोने की कीमत उसके वजन के आधार पर तय की जाती है और मार्केट रेट में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आप जो सोने के गहने या सोने का सिक्का खरीद रहे हैं उसका वजन अवश्य जांच लें और कॉस्ट के कैलकुलेशन और मार्केट रेट को जरूर चेक कर लें। ज्वैलर्स अक्सर ज्वैलरी या कॉइन पर भी मेकिंग चार्ज या वेस्टेज चार्ज लेते हैं, जो डिजाइन के आधार पर अलग हो सकती है। ज्यादा पेमेंट करने से बचने के लिए मेकिंग चार्ज जरूर चेक कर लें।

3. बजट: सोना खरीदने से पहले एक बजट तय करें और उस पर कायम रहें। गोल्ड के आकर्षण में फंसना और प्लान से ज्यादा खर्च करना समझदारी नहीं होता। अपने फाइनेंशियल को जरूर चेक करें और टारगेट को सेट करें। आप अपने फाइनेंशियल के टारगेट से समझौता नहीं कर सकते।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें