Get App

Health Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस कवर के लिए अस्पताल में कितने घंटे एडमिट होना जरूरी? क्या हैं आपके अधिकार

Health Insurance: पहले हेल्थ इंश्योरेंस का कवरेज पाने के लिए अस्पताल में कम से कम 24 घंटे भर्ती रहना जरूरी था। लेकिन, अब बीमा कंपनियां इस नियम में बदलाव कर रही हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 09, 2025 पर 5:12 PM
Health Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस कवर के लिए अस्पताल में कितने घंटे एडमिट होना जरूरी? क्या हैं आपके अधिकार
पहले जिन बीमारियों के इलाज के अस्पताल में रातभर रुकना पड़ता था, अब उनका इलाज कुछ ही घंटे में हो जा रहा है।

Health Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस में बड़ा बदलाव करते हुए अब कई बीमा कंपनियां ऐसे इलाज को भी कवर कर रही हैं, जिनमें मरीज को केवल दो घंटे के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। यह बदलाव पारंपरिक 24 घंटे की न्यूनतम हॉस्पिटल स्टे शर्त से अलग है, जिसे पहले क्लेम की अनिवार्य शर्त माना जाता था।

बीमा कंपनियों क्यों बदल रहीं नियम?

पॉलिसीबाजार में हेल्थ इंश्योरेंस प्रमुख सिद्धार्थ सिंघल ने कहा, 'पिछले एक दशक में मेडिकल तकनीक में हुए विकास ने इलाज और सर्जरी की प्रक्रिया को पूरी तरह बदल दिया है। अब मरीजों को लंबे समय तक अस्पताल में रुकने की जरूरत नहीं होती।'

पहले कैटरैक्ट, कीमोथेरेपी और एंजियोग्राफी जैसी प्रक्रियाओं के लिए भी रातभर अस्पताल में रहना अनिवार्य होता था। लेकिन minimally invasive तकनीकों और बेहतर डायग्नोस्टिक्स के कारण अब ये उपचार कुछ ही घंटों में संभव हैं। इसी हिसाब से बीमा कंपनियां भी अपने नियम बदल रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें