IRCTC ने यात्रियों की सुविधा के लिए नया मोबाइल ऐप SwaRail लॉन्च कर दिया है। इस ऐप में रेलवे की लगभग सभी सर्विस एक ही जगह मिलेंगी जैसे टिकट बुकिंग, ट्रेन और PNR की जानकारी, खाने का ऑर्डर, शिकायत दर्ज करना और पार्सल की जानकारी आदि एक जगह मिल जाएगी। अब अलग-अलग ऐप्स की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यह एक ऑल-इन-वन ऐप है। पुराने RailConnect या UTS ऐप की ID से भी इसमें लॉगिन किया जा सकता है।
