फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) हमेशा से ही निवेश का सबसे आसान और पसंदीदा जरिया माना जाता रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि इसमें किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं होता है। मौजूदा वक्त में भारत के कई सारे बैंको ने FD पर इंट्रेस्ट रेट को बढ़ा दिया है। बैंकों के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को FD पर एक्स्ट्रा इंट्रेस्ट का फायदा भी दिया जा रहा है। इसके अलावा इस बार के बजट में भी वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए अधिकतम जमा सीमा को 15 लाख रुपये से बढ़ा कर 30 लाख का कर दिया है। ऐसे में आइये जानते हैं कि भारत के पांच बड़े सरकारी बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर कितना इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं।
अपडेटेड Feb 23, 2023 पर 08:15 PM