स्वीडन में एक मस्जिद के बाहर बकरीद के मौके पर इस्लामिक अनुयायियों के पवित्र ग्रंथ कुरान (Quran Burning in Sweden) जलाए जाने को लेकर दुनियाभर के मुस्लिम देशों में भारी गुस्सा है। सऊदी, UAE, अफगानिस्तान, तुर्की और ईरान समेत सभी मुस्लिम देशों ने इस्लाम के पवित्र पर्व के मौके पर कुरान जलाए जाने को लेकर स्वीडन की कड़ी आलोचना की है। इस्लामिक देश मोरक्को ने तो घटना पर विरोध जताते हुए अपने राजदूत को अनिश्चितकाल के लिए स्वीडन से वापस बुला लिया है। बता दें कि भारी पुलिस बल उपस्थिति के बीच कई साल 37 वर्षीय सलवान मोमिका (Salwan Momika) ने बुधवार को स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने कुरान को जला दिया।
