Platinum Rate Today: आज हफ्ते के दूसरे दिन प्लैटिनम कीमतों में तेजी आई है। जहां, एक और सोने-चांदी के दाम गिर रहे हैं। वहीं, प्लैटिनम की कीमतें बढ़ रही है। कल की तुलना में आज प्लैटिनम का दाम 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चढ़ा है दिल्ली में 1 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 6,444 रुपये है। यानी, 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 64,440 रुपये है। देश के ज्यादातर राज्यों और शहरों में प्लैटिनम की कीमत लगभग एक जैसी है। देश के बड़े शहरों में मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल, इंदौर में एक ग्राम में प्लैटिनम की कीमत 64,4440 रुपये पर है।
