Get App

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने मुंबई में किराए पर दिए 2 अपार्टमेंट, हर महीने ₹2.5 लाख मिलेगा रेंट

रोहित शर्मा ने बांद्रा वेस्ट की एक बिल्डिंग में 14वें फ्लोर पर स्थित अपने 616 स्क्वायर फीट और 431 स्क्वायर फीट के दो फ्लैट को लीज पर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 02, 2022 पर 11:11 PM
क्रिकेटर रोहित शर्मा ने मुंबई में किराए पर दिए 2 अपार्टमेंट, हर महीने ₹2.5 लाख मिलेगा रेंट
किरायेदार ने सिक्योरिटी के रूप में 10 लाख रुपये डिपॉजिट किए हैं

क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मुंबई (Mumbai) में 1,047 स्क्वायर फीट में फैले अपने दो अपार्टमेंट को लीज पर दिया है। रोहित शर्मा को इन फ्लैट से 2.5 लाख रुपये प्रति माह किराया मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े ट्रांजैक्शन पर नजर रखने वाले पोर्टल Zapkey.com को मिले दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है। अपार्टमेंट्स से जुड़ा लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट 12 महीने की अवधि के लिए साइन किया गया है।

डॉक्यूमेंट के मुताबिक, रोहित शर्मा ने बांद्रा वेस्ट की एक बिल्डिंग में 14वें फ्लोर पर स्थित अपने 616 स्क्वायर फीट और 431 स्क्वायर फीट के दो फ्लैट को लीज पर दिया है। इस अपार्टमेंट्स के साथ दो कार-पार्किंग हैं।

किरायेदार ने सिक्योरिटी के रूप में 10 लाख रुपये डिपॉजिट किए हैं। डॉक्यूमेंट को 24 नवंबर, 2022 को रजिस्टर किया गया था। रोहित शर्मा को भेजे गए ईमेल का खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं आया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें