03:42PM

03:42PM
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स आज 306 अंक टूटा है। वहीं, निफ्टी 16650 के नीचे बंद हुआ है। बाजार आज दबाव के बीच दायरे में रहा। ऑटो, एनर्जी, फार्मा, इंफ्रा शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव रहा। वहीं, मेटल, IT,PSE शेयरों में खरीदारी रही। सेंसेक्स 306 अंक गिरकर 55766 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी निफ्टी 88 अंक गिरकर 16631 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 13 अंक गिरकर 36726 पर बंद हुआ। वहीं, मिडकैप 27 अंक गिरकर 29020 पर बंद हुआ है।
03:20 PM
AETHER IND Q1(YoY):मुनाफा 32.3 करोड़ रुपे से घटकर 30.6 करोड़ रुपए पर और आय 150 करोड़ रुपए से बढ़कर 160 करोड़ रुपए पर रही है। EBITDA 46.6 करोड़ से घटकर 42.4 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, EBITDA मार्जिन 30.9 फीसदी से घटकर 26.5 फीसदी पर रही है।
03:00 PM
CRISIL Q1 (YoY): मुनाफा 101 करोड़ रुपए से बढ़कर 137 करोड़ रुपए पर और आय 528 करोड़ रुपए से बढ़कर 668 करोड़ रुपए पर रही है। EBITDA 139 करोड़ रुपए से बढ़कर 169 करोड़ रुपए पर और EBITDA मार्जिन 26.4 फीसदी से घटकर 25.3 फीसदी पर रही है।
02:40PM
ORIENT ELECTRIC Q1(YoY): पहली तिमाही में कंसो मुनाफा 5 करोड़ रुपए से बढ़कर 18 करोड़ रुपए पर रहा है। कंसो आय 420 करोड़ रुपए से बढ़कर 620 करोड़ रुपए पर रही है। कंसो EBITDA 23 करोड़ से बढ़कर 38 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, EBITDA मार्जिन 5.45 फीसदी से बढ़कर 6.12 फीसदी पर रही है।
02:20PM
6 दिनों की तेजी के बाद आज बाजार फिसला
पिछले हफ्ते 4 फीसदी दौड़ने के बाद निफ्टी में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। निफ्टी 100 अंकों से ज्यादा गिरकर 16600 के नीचे आ गया है। Reliance, Kotak Mah Bk,Infosys से ज्यादा दबाव बन रहा है। निफ्टी बैंक शिखर से 500 अंक फिसला है। मिडकैप में भी सुस्ती है। मेटल को छोड़कर सभी सेक्टर्स में कमजोरी का रुझान है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा फिसला है। डॉक्टर रेड्डीज, ल्युपिन और ऑरो फार्मा में करीब 1.5 फीसदी की नरमी आई है। केमिकल शेयरों में जोरदार तेजी है। ऑटो, एनर्जी, तेल-गैस, रियल्टी शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर गुड्स, मेटल शेयरों में खरीदारी है। मिडकैप में ऑटो एंसिलरी, होटल, शुगर शेयरों में तेजी है।
02:00PM
नवीन फ्लोरीन FNO का टॉप गेनर
अच्छे नतीजों से 9 फीसदी से ज्यादा चढ़कर नवीन फ्लोरीन FNO का टॉप गेनर बना है। SRF भी 4 फीसदी से ज्यादा ऊपर दिख रहा है। दीपक नाइट्राइट भी ढ़ाई परसेंट दौड़ा है।
01:42PM
Canara Bank ने मिलेजुले नतीजे पेश किए
Canara Bank ने मिलेजुले नतीजे पेश किए हैं। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 72 फीसदी बढ़कर दो हजार करोड़ रुपये के पार चला गया है। बैंक की एसेट क्वालिटी सुधरी है लेकिन प्रोविजनिंग में थोड़ी बढ़त दिखी है।
01:30PM
जोमैटो में गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा है। कंपनी का शेयर आज 10 परसेंट गिरकर 50 रुपये के नीचे फिसल गया है। क्यों टूट रहा है शेयर ये बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के सुमित मेहरोत्रा ने कहा कि जोमैटो तेज गिरावट के साथ नये निचले स्तरों पर पहुंच गया है। ये स्टॉक ऊपरी स्तरों से 72 फीसदी फिसला है और करीब 1 लाख करोड़ रुपए का मार्केटकैप साफ हो गया है। कंपनी की अब सिर्फ 36,000 करोड़ रुपए मार्केट कैप बची है। इसकी लिस्टिंग 43वीं सबसे बड़ी कंपनी के तौर पर हुई थी। आज क्यों टूटा जोमैटो इस पर नजर डालें तो प्री-IPO शेयरधारकों का लॉक-इन खत्म हुआ है। प्रोमोटर, कर्मचारी, संस्थागत निवेशकों का लॉक-इन खत्म हो गया है। Edge, Antfin, Alipay, Uber, Temasek प्री-IPO शेयरधारक हैं। प्री-IPO निवेशकों की कंपनी में 77.87 फीसदी हिस्सेदारी है। Domino's फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो पर कारोबार बंद कर सकती है। ज्यादा कमीशन के चलते Domino's ये फैसला ले सकता है।
01:20 PM
KARUR VYSYA BK Q1(YoY) : पहली तिमाही में करूर वैश्य बैंक का मुनाफा 108.9 करोड़ रुपए से बढ़कर 228.7 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, ब्याज आय 637.9 करोड़ रुपए से बढ़कर 754.9 करोड़ रुपए पर रही है। तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में बैंक का ग्रॉस NPA 5.96 फीसदी से घटकर 5.21 फीसदी पर रहा है। वहीं, नेट NPA 2.28 फीसदी से घटकर 1.91 फीसदी पर रहा है। रुपए में देखें तो पहली तिमाही में बैंक का ग्रॉस NPA पिछली तिमाही के 3431 करोड़ रुपए से घटकर 3,107 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, नेट NPA 1261 करोड़ रुपए से घटकर 1,098 करोड़ रुपए पर रही है। तिमाही आधार पर बैंक की प्रॉविजनिंग 140.1 करोड़ रुपए से बढ़कर 154.6 करोड़ रुपए रही है।
01:12 PM
एग्री कमोडिटी
एग्री कमोडिटी की बात करें तो रूस-यूक्रेन के बीच हुई ग्रेन डील हुई है। इस डील के होने से यूक्रेन से फिर अनाज का एक्सपोर्ट शुरू होगा। ब्लैक सी के रास्ते अनाज एक्सपोर्ट होगा। इस डील में तुर्की और UN ने अहम भूमिका निभाई है। बता दें कि अनाज से भरे जहाज ब्लैक सी में फंसे हैं। इस डील के चलते अब जहाज एक्सपोर्ट के लिए निकल सकेंगे। यूक्रेन के बंदरगाहों पर रूस हमला नहीं करेगा। तुर्की और US जहाजों का निरीक्षण करेंगे। रूसी अनाज और फर्टिलाइजर एक्सपोर्ट होगा।
12:56 PM
चढ़े नेचुरल गैस के भाव
US में नेचुरल गैस के भाव 5 हफ्तों की ऊंचाई पर दिख रहे हैं। EU, UK में भी दाम 5 महीनों की ऊंचाई पर हैं। EIA का कहना है कि US में इसकी इन्वेंटरी 34 bcf बढ़ी है। बिजली की मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल आया है। अमेरिका में एयर कंडीशनर की मांग बढ़ी है। रूस नॉर्ड स्ट्रीम से सिर्फ 40 फीसदी ही सप्लाई कर रहा है। रूस का कहना है कि तेल पर कैप लगाने वाले देशों को सप्लाई नहीं की जाएगी। नेचुरल गैस के दाम पर नजर डालें तो इसमें US में 1 हफ्ते में 13 फीसदी तो 1 महीनें में 30 फीसदी की बढ़त हुई है।
12:48 PM
क्यों बना क्रूड में दबाव?
सेंट्रल बैंकों की सख्ती से क्रूड की कीमतों पर दबाव बना है। जुलाई में अमेरिका में दरें बढ़ सकती हैं। US FED अपनी अगली बैठक में दरें 0.75-1 फीसदी बढ़ा सकता है। बढ़ती महंगाई से भी मांग पर दबाव है। ग्लोबल मंदी के कारण मांग पर दबाव बना है। गुरुवार को US के GDP आंकड़े आएंगे। क्रूड की चाल पर नजर डालें तो BRENT 1 हफ्ते में 3.47 फीसदी टूटा है तो वहीं, WTI 5.65 फीसदी टूटा है। 1 महीनें में ब्रेंट 7.57 फीसदी तो WTI 11.83 फीसदी टूटा है। जबकि 1 साल में BRENT 37.69 फीसदी भागा है। इसी अवधि में WTI 30.44 फीसदी चढ़ा है।
12:38 PM
कच्च तेल दबाव में दिख रहा है। क्रूड में लगातार चौथे दिन दबाव है। क्रूड 104 डॉलर तक पहुंचने के बाद फिसल गया है। ब्रेंट का भाव 103 डॉलर के नीचे पहुंच गया है। WTI में 94 डॉलर के नीचे कारोबार हो रहा है। MCX पर कच्चे तेल के दाम करीब 2 फीसदी गिरे हैं। MCX पर इसमें 7550 रुपए के नीचे कारोबार हो रहा है।
12:20 PM
Jefferies की Kotak Mahindra Bank पर निवेश की रणनीति
Jefferies ने Kotak Mahindra Bank पर निवेश की रणनीति बताते हुए कहा है कि इस पर हमने खरीदारी की सलाह दी है। इसके अलावा इसके शेयर का लक्ष्य 2,470 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि बॉन्ड्स पर उच्च MTM होने के कारण बैंक का पहली तिमाही का मुनाफा अनुमान से कम रहा है। पहली तिमाही के दौरान फंड लोन में सीमित डिपॉजिट्स के साथ ग्रोथ नजर आई।
MORGAN STANLEY की Kotak Mahindra Bank पर निवेश की रणनीति
MORGAN STANLEY ने Kotak Mahindra Bank पर निवेश की रणनीति व्यक्त करते हुए इसके स्टॉक पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए 2100 रुपये प्रति शेयर का टारगेट तय किया है। उनका कहना है कि Q1 के नतीजे आगे भी आश्चर्यजनक पॉजिटिव नतीजों का संकेत दे रहे हैं। बैंक की एसेट क्वालिटी और कोर PPoP दोनों अनुमान से काफी ऊपर रहे हैं। इसके आगे भी बैंक ने लोन ग्रोथ होने का भरोसा जताया है। असुरक्षित लोन से बचने के उपाय भी किये जा रहे हैं। वहीं वित्त वर्ष 2023 के अंत तक ओपेक्स रनरेट के सामान्य होने की भी उम्मीद है।
12:00 PM
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कसीनो में ग्रॉस गेमिंग रेवेन्यू पर पर 28% GST लगाने पर चर्चा हो रही है। कसीनो पर बना GoM जल्द ही अपना रिपोर्ट GST काउंसिल को सौंपेगा। GoM की 2 दिनों की बैठक में सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा हुई है। GoM को 10 अगस्त तक GST काउंसिल के पास रिपोर्ट सौंपनी होगी।
11:40AM
JYOTHY LAB Q1(YoY): 30 जून 2022 को खत्म हुई तिमाही में JYOTHY LAB कंसो मुनाफा 41 करोड़ से बढ़कर 48 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, कंसो आय 525 करोड़ से बढ़कर 597 रुपए पर पहुंच गया है। कंसो EBITDA 63 करोड़ से घटकर 60 करोड़ रुपए पर रहा है। EBITDA मार्जिन 12% से घटकर 10.1% रहा है।
11:20AM
सरकार टेलीकॉम सेक्टर में नए रिफॉर्म करने की तैयारी कर रही है। दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम सेक्टर में किए जाने वाले सुधारों पर कंसल्टेशन पेपर जारी करके सभी पक्षों की राय मांगी है । कंसल्टेशन पेपर पर आए 25 अगस्त तक दी जा सकती है। नई टेक्नोलॉजी के साथ नए नियम लाने पर विचार किया जा रहा है। कंसल्टेशन पेपर में मर्जर और अधिग्रहण के नियम आसान करने पर राय मांगी गई है। टेलीकॉम कंपनियों पर लगने वाली पेनल्टी की मात्रा कम करने पर विचार किया जा रहा है। स्पेक्ट्रम का सही इस्तेमाल करने पर विचार किया जा रहा है। कंपनियों को आसानी से राइट ऑफ वे कैसे मिले इस पर नियम बनेंगे।
11:15AM
INTELLECT DESIGN ARENA की सब्सिडियरी को बैंकिंग सॉल्यूशन के लिए Mineral Development Bank से ऑर्डर मिला
11:10AM
Zomato Shares : जोमैटो के शेयर सोमवार, 25 जुलाई को लगभग 14 फीसदी की गिरावट के साथ 46 रुपये के अपने ऑल टाइम लो पर पहुंच गए। दरअसल, प्री-आईपीओ शेयरहोल्डर्स (प्रमोटर्स, इम्प्लॉई और अन्य संस्थानों) के लिए लॉक इन पीरियड खत्म होने से शेयर में तगड़ी बिकवाली देखने को मिली है।
11:05AM
Cryptocurrency Prices Today: ग्लोबल क्रिप्ट्रोकरेंसी बाजार में आज गिरावट नजर आई। दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन एक फीसदी की गिरावट आई और ये 22,151 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। अगर एक्सपर्ट की माने तो अगर बुल हावी रहे तो बिटकॉइन जल्द 24,000 डॉलर के स्तर को पार कर सकता है। निवेशकों को उम्मीद है कि यूएस फेडरल रिजर्व बढ़ती महंगाई पर काबू पा लेगा, जिसके कारण खरीदारी बढ़ रही है। आज ज्यादातर क्रिप्टो लाल निशान पर थी लेकिन Uniswap में 3 फीसदी की तेजी रही।
10:55AM
Jefferies की ICICI Bank पर निवेश राय
Jefferies ने ICICI Bank पर निवेश राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर पर 1080 रुपये टारगेट दिया है। उनका कहना है कि इस सेक्टर में ये कोर परफॉर्मेंस के आधार पर लीडर बना रहेगा। देश के साथ ही ग्लोबल लेवल पर भी इसका वैल्यूएशन आकर्षक नजर आ रहा है।
MORGAN STANLEY की ICICI Bank पर निवेश राय
MORGAN STANLEY ने ICICI Bank पर निवेश राय व्यक्त करते हुए इस स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर के लिए 1040 का लक्ष्य निर्धारित किया है। उनका कहना है कि बैंक के लिए ये मजबूत तिमाही रही। कोर PPoP ग्रोथ 21 सालाना 21 प्रतिशत नजर आई और क्रेडिट कॉस्ट कम रही। CASA Deposits के संदर्भ में बैंक आउटपरफॉर्म किया है। इसकी डिजिटल क्षमताओं से रिरेटिंग बढ़ेगी। इन्होंने इसका ईपीएस अनुमान बढ़ाया है और इसे सेक्टर की अपनी टॉप पिक भी बताया है।
CLSA की ICICI Bank पर निवेश राय
CLSA ने ICICI Bank पर निवेश राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर के लिए 1040 रुपये प्रति शेयर का टारगेट तय किया है। उनका कहना है कि बैंक ने सालाना आधार पर 22 प्रतिशत की PPOP Growth के साथ पहली तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किये हैं। बैंक इस समय इस सेक्टर में लगातार सबसे बढ़िया लोन और कोर PPoP Growth डेलिवर कर रहा है।
Credit Suisse की ICICI Bank पर निवेश राय
Credit Suisse ने ICICI Bank पर निवेश राय देते हुए स्टॉक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर के लिए लक्ष्य को बढ़ाकर 950 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि बैंक के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे। इन्होंने इसका FY23/24 अनुमान 4% बढ़ाया है। उन्होंने इस सेक्टर में इसे अपनी टॉप पिक बताया है।
10:50AM
इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज पर डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 9 पैसे की बढ़त पर कारोबार कर रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे मजबूत होकर 79.86 के स्तर पर खुला था। शुरुआती कारोबार में रुपए में डॉलर के मुकाबले 79.81 का हाई और 79.87 का लो देखने को मिला है। आज के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की मजबूती के साथ 79.81 तक जाता नजर आया है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपए को सपोर्ट मिला है।
10:35AM
तेल-गैस शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली नजर आ रही है। फिलहाल सेंसेक्स 410.99 अंक यानी 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 55661.24 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 112.20 अंक यानी 0.67 फीसदी की कमजोरी के साथ 16607.25के स्तर पर दिख रहा है।
10:15 AM
बाजार में गिरावट बढ़ गई है। निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में बिकवाली है। बैंक निफ्टी के 12 में से 9 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। तेल-गैस शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली नजर आ रही है। फिलहाल सेंसेक्स 396.75 अंक 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 55,675.48 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 103.80 अंक यानी 0.62 फीसदी की कमजोरी के साथ 16,615.65 के स्तर पर दिख रहा है।
09:55 AM
ANUPAM RASAYAN Q1 (YoY) : कंसो मुनाफा 32 करोड़ रुपए से बढ़कर 40 करोड़ रुपए रहा है। कंसो आय 234 करोड़ रुपए से बढ़कर 306 करोड़ रुपए रही है। वहीं, कंसो EBITDA 60.4 करोड़ रुपए से बढ़कर 93.7 करोड़ रुपए रही है। जबकि EBITDA मार्जिन 25.85 फीसदी से बढ़कर 30.57 फीसदी पर रही है।
09:50AM
NATCO PHARMA की Jevtana Kit की जेनरिक वर्जन को US FDA से ANDA मंजूरी मिल गई है।
09:46AM
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे मजबूत होकर 79.86 के मुकाबले 79.84 के स्तर पर खुला है।
09:35AM
GAIL की बोनस की तैयारी, SMS फार्मा भी फोकस में
GAIL का बोर्ड 27 जुलाई को बोनस पर विचार करेगा। वहीं, SMS फार्मा की दवा Ibuprofen को यूरोपीय रेगुलेटर से CEP मंजूरी मिल गई है।
09:30AM
फोकस में BEL
BELको रक्षा मंत्रालय से 250 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। कंपनी को ये ऑर्डर एंटी-सबमरीन वॉरफेयर सिस्टम्स के लिए मिला है।
09:20AM
मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार ने आज कमजोर शुरुआत की है। आज के कारोबार में RIL,Infosys और ICICI बैंक फोकस में दिख रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 70.69 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 56,001.54 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 19.35 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 16,700.10 के स्तर पर दिख रहा है।
09:15AM
FII और DII आंकड़े
22 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 675 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 739 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
09:05 AM
JSW STEEL के कमजोर नतीजे, मुनाफा 86% घटा
JSW STEEL के पहली तिमाही के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। मुनाफा 86 फीसदी घटकर 838 करोड़ रुपये और मार्जिन में 24 फीसदी से ज्यादा की भारी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि रेवेन्यू में 32 फीसदी की बढ़त दिखी है।
08:45 AM
शुक्रवार को US मार्केट गिरावट के साथ बंद हुए
शुक्रवार को US मार्केट गिरावट के साथ बंद हुए थे। DOW में 137 और NASDAQ में 225 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी। S&P 37 अंक फिसलकर 3961 पर बंद हुआ था। ब्याज दरों को लेकर इस हफ्ते US फेड की बैठक होने वाली है। US फेड की बैठक के पहले बाजार सतर्क नजर आ रहा है। US मार्केट के हाल पर नजर डालें तो पिछले कारोबारी दिन 11 में से 8 सेक्टर्स में गिरावट देखने को मिली थी। 63 फीसदी शेयरों में गिरावट रही थी। इस हफ्ते अहम नतीजें आने वाले हैं। इसमें Google, Alphabet और Apple के नाम शआमिल हैं। इस बीच US ट्रेजरी सचिव का बयान आया है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका में व्यापक मंदी के संकेत नहीं हैं।
08:30 AM
दुनियाभर में कोविड और मंकीपॉक्स के मामले बढ़े
दुनियाभर में कोविड और मंकीपॉक्स के मामले बढ़े हैं। मंकीपॉक्स के मामले भारत सहित 75 देशों में पहुंच गए हैं। जापान में प्रतिदिन कोविड मामले 2 लाख के पार चले गए हैं।
एशियाई बाजारों में भी कमजोरी
आज एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 37 अंक नीचे दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.73 फीसदी गिरावट के साथ 27,710.72 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.62 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 14,895.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.86 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 20431.78 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.49 फीसदी की मजबूती दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 3260.26 के स्तर पर दिख रहा है।
08:15 AM
ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर
इस हफ्ते फेड बैठक से पहले ग्लोबल मार्केट में सतर्क कारोबार होता दिख रहा है। एशिया पर दबाव है। SGX NITY करीब 0.50 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। US FUTURES भी चौथाई फीसदी फिसले हैं। टेक शेयरों में बिकवाली से शुक्रवार को NASDAQ 1.75 फीसदी गिरकर बंद हुआ था।
रिलायंस के शानदार नतीजे
रिलांयस ने शानदार नतीजे पेश किए हैं। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 41% बढ़कर 19,443 करोड़ रुपये पर पहुंचा है। आय बढ़कर 2 लाख 42 हजार 982 करोड़ पहुंच गई है। JIO का ARPU 176 रुपये के करीब पहुंच गया है। रिटेल कारोबार में भी शानदार ग्रोथ देखने को मिली है।
50% बढ़ा ICICI BANK का मुनाफा,कोटक बैंक के भी अच्छे नतीजे
ICICI BANK ने दमदार नतीजे पेश किए हैं। बैंक के मुनाफे में 50 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4 फीसदी की बढ़त के साथ ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। लोन ग्रोथ 26 तिमाही की ऊंचाई पर रहा है। KOTAK BANK के नतीजे भी अच्छे रहे हैं। मुनाफा 26 फीसदी बढ़ा है। बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है।
मिले-जुले रहे इंफोसिस के नतीजे
इंफोसिस की पहली तिमाही के नतीजे मिलेजुले रहे हैं। डॉलर रेवेन्यू में अनुमान से ज्यादा करीब 4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। रेवेन्यू गाइडेंस भी बढ़ा है। लेकिन मुनाफे और मार्जिन पर दबाव दिखा है। एट्रीशन रेट बढ़कर 28.4 फीसदी हो गई है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।