Get App

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर ये 5 चीजें खरीदना माना जाता है बेहद शुभ, जानिए क्या है खास

Akshaya Tritiya 2025: अगर इस अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने की सामर्थ्य नहीं है, तो निराश होने की जरूरत नहीं। ज्योतिष के अनुसार, इस शुभ दिन पर कुछ खास वस्तुएं खरीदने से भी देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। जानें वो 5 शुभ वस्तुएं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Apr 13, 2025 पर 8:42 AM
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर ये 5 चीजें खरीदना माना जाता है बेहद शुभ, जानिए क्या है खास
Akshaya Tritiya 2025: इस दिन सोना या चांदी खरीदने की परंपरा है

अक्षय तृतीया, हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष ये शुभ पर्व 30 अप्रैल, बुधवार को पड़ रहा है। इसे स्वयंसिद्ध मुहूर्त कहा जाता है, जिसका अर्थ है कि इस दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती। विवाह, गृह प्रवेश, नए व्यापार की शुरुआत या कोई भी नया काम करने के लिए यह दिन अत्यंत फलदायी माना जाता है। परंपरागत रूप से इस दिन सोना या चांदी खरीदने की परंपरा है, लेकिन यदि आप इसे नहीं खरीद सकते तो भी निराश न हों।

ज्योतिष शास्त्र में कुछ विशेष वस्तुओं को ऐसे शुभ प्रतीक के रूप में बताया गया है, जिन्हें खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन किन 5 वस्तुओं को खरीदना सबसे अधिक लाभकारी माना गया है।

रूई 

अगर आपका बजट सीमित है और आप कीमती चीजें नहीं खरीद सकते, तो रूई खरीदना एक शुभ विकल्प है। अक्षय तृतीया पर रूई खरीदने से जीवन में शांति बनी रहती है और घर में धन-धान्य में भी बढ़ोतरी होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें