Chaiti Chhath 2026: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू हुआ चैती छठ का महापर्व अब अपने समापन पर पहुंच गया है। चैत्र शुक्ल सप्तमी तिथि को छठ व्रती उगते सूरज की पहली किरण को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही उषा अर्घ्य देंगे। इसके साथ ही उनका 36 घंटे का निर्जला व्रत और ये पर्व संपन्न हो जाएगा। छठ पर्व छठी माता और भगवान सूर्य की उपासना का पर्व है, जो साल में दो बार मनाया जाता है। एक बार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में और दूसरा चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में।
