Eid-ul-Fitr 2025 Date : ईद उल-फितर इस्लाम धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। इसे रमज़ान के पाक महीने के बाद मनाया जाता है। रमज़ान में रोज़ा रखने के बाद जब शव्वाल महीने का पहला चांद नज़र आता है, तो अगले दिन ईद मनाया जाता है। इस साल 31 मार्च या 1 अप्रैल को भारत में ईद मनाई जा सकती है। चूंकि इस्लाम में ईद का त्योहार मनाने की तारीख चांद दिखने से तय होती है इसलिए दुनिया के विभिन्न देशों में ईद अलग-अलग दिनों में मनाई जाती है। आपको जानकर ये हैरानी होगी की भारत के कुछ राज्यों मे भी ईद अलग-अलग मनाई जाती है।