कार्तिक का महीना ढेर सारे व्रत और त्योहार मनाकर अब खत्म होने वाला है। इसके बाद मार्गशीर्ष महीने की शुरुआत होगी। इस मास का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है। मार्गशीर्ष का महीना कार्तिक पूर्णिमा के अगले दिन यानी 6 नवंबर 2025 से शुरू होगा। इस माह में मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है और शादियों के शुभ मुहूर्त मिलने लगते हैं। मार्गशीर्ष को बहुत लोग अगहन का महीना भी कहते हैं। माना जाता है कि तुलसी का जन्म इसी महीने में हुआ था। यही वजह है कि इस महीने में तुलसी पूजन का भी विशेष महत्व होता है। इसमें विधि विधान से तुलसी पूजन करने पर घर में सुख समृद्धि का वास होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
