Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष मास को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण का यह सबसे प्रिय मास है और इसी मास से शादी, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। मार्गशीर्ष मास को अगहन के नाम से भी जाना जाता है। इस महीने में आने वाली अमावस्या की तारीख बहुत पवित्र मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए स्नान-दान का पुण्य पितरों को भी मिलता है और उनकी आत्मा को शांति मिलती है। इसलिए इस दिन को पितृ दोष निवारण के उपाय करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। पितृ दोष को कुंडली के सबसे कष्टकारी दोषों में से एक माना जाता है। अगहन मास की अमावस्या को पितृ दोष निवारण के उपायों के लिए सबसे उपयुक्त कहा गया है। इस साल मार्गशीर्ष मास की अमावस्या की 20 नवंबर को होगी। आइए जानें इस दिन के मुहूर्त और इस दिन किए जाने वाले उपयों के बारे में
