World Athletics Championships 2025: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल से भारत के स्टार खिलाड़ी नीजर चोपड़ा बाहर हो गए हैं। नीरज चोपड़ा का फाइनल में बेस्ट थ्रो 84.03 मीटर का रहा है। भारत के सचिन यादव पाचवें राउंड के बाद बाहर हो गए हैं। मुकाबले में सचिन चौथे स्थान पर थे। सचिन यादव ने 86.27 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो किया था। पाकिस्तान के अरशद नदीम पहले ही मुकाबले से बाहर हो गए थे। नदीम का बेस्ट थ्रो 82.75 मीटर था।
