Get App

Snake: समंदर में फेंका, लेकिन जिंदा निकला! अजगर की 8 महीने की हैरान कर देने वाली वापसी

Snake: एक नन्हा अजगर गलती से केरल से लक्षद्वीप पहुंच गया, समुद्र में फेंका गया, फिर भी जिंदा रहा... और आखिरकार 8 महीने बाद अपने जंगल वापस लौटा। ये कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है। जानिए कैसे एक अजगर बना चर्चा का विषय और कैसे इंसानों ने निभाई उसकी घर वापसी में अहम भूमिका

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2025 पर 2:28 PM
Snake: समंदर में फेंका, लेकिन जिंदा निकला! अजगर की 8 महीने की हैरान कर देने वाली वापसी
Snake: 27 जून को अजगर को कोचीन पोर्ट लाया गया, जहां से उसे एर्नाकुलम जिले के कोडनाड रेंज स्थित मेक्कपाला फॉरेस्ट स्टेशन ले जाया गया।

करीब आठ महीने पहले एक अजगर ने ऐसा सफर तय किया, जो हर किसी को चौंका गया। ये नन्हा भारतीय अजगर गलती से केरल से लक्षद्वीप पहुंच गया। वो पारंपरिक नाव 'मंचु' के जरिए समुद्र पार कर गया और एक अनजान द्वीप पर जा निकला। वहां न जंगल था, न उसका कोई ठिकाना, फिर भी वो जिंदा रहा। जब लोगों ने उसे देखा तो डर गए, लेकिन बाद में उसकी देखभाल की गई और अब उसे वापस उसके असली घर यानी केरल के जंगलों में छोड़ दिया गया है। ये कहानी है हिम्मत, जिंदगी और इंसानों की मदद की – जो बताती है कि अगर कोशिश हो तो हर जीव सुरक्षित घर लौट सकता है।

मंचु से हुई शुरुआत

ये अजगर अनजाने में एक पारंपरिक लकड़ी की नाव 'मंचु' में सवार हो गया, जो केरल के कोझिकोड तट से कवरत्ती द्वीप की ओर जा रही थी। माना जाता है कि ये अजगर शायद सामान के बीच छिप गया और किसी को पता भी नहीं चला। जब नाव लक्षद्वीप के कवरत्ती द्वीप पर पहुंची और सामान उतारा जाने लगा, तभी मजदूरों ने इस अजगर को देखा। डर के मारे उन्होंने उसे बिना देर किए समुद्र में फेंक दिया।

समंदर में डूबा नहीं, तैरकर पहुंचा किनारे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें