Mega-tsunami Warning: अमेरिका में इस वक्त एक विनाशकारी महा-सुनामी की चेतावनी से दहशत का माहौल है। अमेरिकी प्रशांत तट के कुछ हिस्सों पर ये मेगा सुनामी (Mega-tsunami) आ सकती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, कैस्केडिया सबडक्शन जोन (CSZ) में एक भीषण भूकंप आने की आशंका है। इसके बाद महा सुनामी की लहरें 1,000 फीट की ऊंचाई तक उठेंगी। सुनामी का यह खतरा कैस्केडिया सबडक्शन जोन में आने वाले शक्तिशाली भूकंप के कारण पैदा होगा। सुनामी के कारण अमेरिका का कुछ हिस्सा 6.5 फीट तक डूब सकता है।
