Get App

Middle East ceasefire : लेबनान पर आ रहे विरोधाभासी बयान, मिडिल ईस्ट संघर्ष विराम पर मंडरा रहे खतरे के बादल

Middle East ceasefire :मिडिल ईस्ट में संघर्ष विराम पर पाकिस्तान के बयान अब ज़मीनी हकीकतों और अमेरिका के आधिकारिक बयानों से मेल नहीं खा रहे हैं,ऐसे में लेबनान की स्थिति एक ऐसे विवाद के रूप में उभरी है,जिससे इस संघर्ष-विराम के टूट जाने का खतरा पैदा हो गया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 7:43 AM
Middle East ceasefire : लेबनान पर आ रहे विरोधाभासी बयान, मिडिल ईस्ट संघर्ष विराम पर मंडरा रहे खतरे के बादल
Middle East ceasefire : पाकिस्तान की घोषणा ज़मीनी हकीकतों और अमेरिका के आधिकारिक बयानों से मेल नहीं खा रही है। लेबनान एक ऐसे कारण के रूप में उभरकर सामने आ रहा है,जिससे इस संघर्ष-विराम के टूटने का खतरा पैदा हो गया है

Middle East Crisis : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि लेबनान,अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष-विराम का हिस्सा नहीं है। उनका यह बयान ईरान के प्रस्ताव और पाकिस्तान के उस बयान से मेल नहीं खाता जिसमें कहा गया था कि यह संघर्ष-विराम को लेबनान समेत पूरे इलाके पर लागू है। पेंटागन की ब्रीफिंग के बाद PBS न्यूज़ से बात करते हुए, ट्रंप ने यह साफ़ कर दिया कि लेबनान में इज़राइली सैन्य अभियान इस समझौते के दायरे से बाहर हैं।

लेबनान के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा लेबनान को सीज़फ़ायर डील में शामिल नहीं किया गया है। इसे हिज़्बुल्लाह की वजह से बाहर रखा गया था। उन्होंने लेबनान पर हो रहे इजराइली हमलों के एक अलग झड़प बताया।

इससे पहले, ट्रंप ने बातचीत को लेकर ज़्यादा सतर्क रवैया अपनाते हुए कहा था,“हमें ईरान से 10-सूत्रीय प्रस्ताव मिला है,हमारा मानना ​​है कि यह बातचीत के लिए एक व्यावहारिक आधार है। अमेरिका और ईरान के बीच पहले के विवाद के लगभग सभी अलग-अलग बिंदुओं पर सहमति बन गई है,लेकिन दो हफ़्ते का समय इस समझौते को अंतिम रूप देने और पूरा करने के लिए काफ़ी होगा।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें