Nepal Gen Z Protest: नेपाल में जारी हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच आंध्र प्रदेश के तीर्थयात्रियों के एक जत्थे पर गुरुवार (11 सितंबर) को Gen Z प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने काठमांडू के पास उनकी बस पर हमला किया। इस दौरान उनका सामान लूट लिया और कई लोगों को घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार, तीर्थयात्री काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन से लौट रहे थे, तभी उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली उनकी बस पर हमला हुआ। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, हमलावरों ने बस पर पत्थर भी फेंके। उसकी खिड़कियां तोड़ दीं। यात्रियों से उनके बैग, कैश और मोबाइल फोन लूट लिए।