Get App

1000 साल पुराने मंदिर को लेकर क्यों लड़ रहे थाईलैंड और कंबोडिया? 100 साल से भी ज्यादा पुराना विवाद, अब हो गई युद्ध की शुरुआत!

Thailand Cambodia War: यह विवाद एक शताब्दी से भी ज्यादा पुराना है, लेकिन मई महीने में तनाव तब और बढ़ गया जब एमराल्ड ट्रायंगल में थाई सैनिकों के साथ झड़प के दौरान एक कंबोडिया सैनिक की कथित तौर पर मौत हो गई। एमराल्ड ट्रायंगल एक विवादित बॉर्डर एरिया है, जिस पर थाईलैंड और कम्बोडिया दोनों ही अपना-अपना दावा जताते आए हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Jul 24, 2025 पर 3:26 PM
1000 साल पुराने मंदिर को लेकर क्यों लड़ रहे थाईलैंड और कंबोडिया? 100 साल से भी ज्यादा पुराना विवाद, अब हो गई युद्ध की शुरुआत!
Thailand Cambodia War: कंबोडियाई सैनिक थाईलैंड के खिलाफ लड़ाई में इस्तेमाल के लिए हथियार तैयार करते हुए

एशिया के दो देश थाईलैंड और कंबोडिया में जंग छिड़ गई है। पिछले साल ही दोनों देशों ने थाई-कंबोडियन फ्रैंडशिप ब्रिज पर एक परमानेंट बॉर्डर चौकी खोली थी, लेकिन एक साल के भीतर ही भाईचारे ने दुश्मनी का रूप ले लिया। दो दक्षिण-पूर्व एशियाई पड़ोसियों के बीच क्षेत्र और 1,000 साल पुराने हिंदू मंदिर पर विवाद के कारण घातक संघर्ष छिड़ गया, जिसमें अबतक 10 से अधिक नागरिक और कई सैनिक मारे गए हैं। हालांकि, यह विवाद एक शताब्दी से भी ज्यादा पुराना है, लेकिन मई महीने में तनाव तब और बढ़ गया जब एमराल्ड ट्रायंगल में थाई सैनिकों के साथ झड़प के दौरान एक कंबोडिया सैनिक की कथित तौर पर मौत हो गई। एमराल्ड ट्रायंगल एक विवादित बॉर्डर एरिया है, जिस पर थाईलैंड और कम्बोडिया दोनों ही अपना-अपना दावा जताते आए हैं।

इसके बाद तीखी बयानबाजी हुई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आक्रामक होने का आरोप लगाया। कंबोडिया के बड़े नेता और प्रधानमंत्री के पिता हुन सेन ने युद्ध की आशंका भी जताई थी। हुन ने 2023 में प्रधानमंत्री पद अपने बेटे को सौंप दिया था, लेकिन कंबोडिया में फैसले वही लेते हैं।

हुन सेन ने कहा, "हम युद्ध से नफरत करते हैं, लेकिन विदेशी आक्रमण का सामना करने पर हम युद्ध करने के लिए मजबूर हो जाते हैं।"

मामला कैसे बढ़ा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें