Nobel Peace Prize 2025 : साल 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान 10 अक्टूबर को हुआ। वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है। उन्होंने वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण बदलाव लाने के लिए 20 साल लगातार संघर्ष किया है। इस साल ये पुरस्कार खूब चर्चा में रही क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए खुद को नॉमिनेट करने के पेशकश की थी। वहीं अब नोबेल पुरस्कार को ऐलान के बाद व्हाइट हाउस का रिएक्शन सामने आया है।