Get App

Delhi New CM : कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री? बीजेपी ने कर दिया बड़ा ऐलान

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो चुका है। पिछले कुछ राज्यों की तरह राजधानी में भी भाजपा ने दिल्ली सीएम के नाम के लिए एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। जानिए कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 19, 2025 पर 8:20 PM
Delhi New CM : कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री? बीजेपी ने कर दिया बड़ा ऐलान
रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

Delhi New CM Announcement : रेखा गुप्ता राजधानी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। बीजेपी विधायक दल की बैठक में दिल्ली के अगले सीएम का ऐलान हुआ। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की और आम आदमी पार्टी की दिल्ली की सत्ता से विदाई की।

बता दें कि दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं।

कौन हैं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। उनका राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ था। छात्र राजनीति में रहते हुए वे दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव चुनी गई थीं। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जुलाना में हुआ था, लेकिन उनके पिता की नौकरी के कारण उनका परिवार दिल्ली आ गया था। दिल्ली में वैश्य समुदाय की संख्या बहुत ज्यादा है, और बीजेपी का कोर वोट बैंक भी यही समुदाय है। इस समय देश में बीजेपी की कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं है, ऐसे में रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी महिलाओं को एक अच्छा संदेश दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें