Get App

CG Election 2023: 1977 से कांग्रेस का अभेद्य किला रही खरसिया विधानसभा सीट, क्या इस बार BJP कर पाएगी कमाल?

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ के मध्य प्रदेश से अलग होने से पहले, रायगढ़ जिले की ये विधानसभा 1988 में सुर्खियों में आई था, जब कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने यहां से सफलतापूर्वक उपचुनाव लड़ा था। सिंह को छोड़कर, इस सीट का प्रतिनिधित्व हमेशा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदाय पटेल (अघरिया) ने किया है, जो इस निर्वाचन क्षेत्र की आबादी का लगभग 25 प्रतिशत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2023 पर 6:28 PM
CG Election 2023: 1977 से कांग्रेस का अभेद्य किला रही खरसिया विधानसभा सीट, क्या इस बार BJP कर पाएगी कमाल?
CG Election 2023: 1977 से कांग्रेस का अभेद्य किला रही खरसिया विधानसभा सीट

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की खरसिया विधानसभा सीट (Kharsia assembly seat) की स्थापना 1977 में हुई थी। ये सीट पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आती थी, लेकिन राज्य विभाजन के बाद ये छत्तीसगढ़ में आ गई। शुरुआत से ही ये विधानसभा सीट कांग्रेस (Congress) का एक अभेद्य किला रही। एक उपचुनाव समेत 11 चुनावों के बावजूद, BJP अभी तक इसका तोड़ नहीं निकाल पाई है। छत्तीसगढ़ के मध्य प्रदेश से अलग होने से पहले, रायगढ़ जिले की ये विधानसभा 1988 में सुर्खियों में आई था, जब कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने यहां से सफलतापूर्वक उपचुनाव लड़ा था।

सिंह को छोड़कर, इस सीट का प्रतिनिधित्व हमेशा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदाय पटेल (अघरिया) ने किया है, जो इस निर्वाचन क्षेत्र की आबादी का लगभग 25 प्रतिशत है।

ये सीट वर्तमान में छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के पास है। अगले महीने होने वाले चुनाव में भी कांग्रेस ने उन पर ही भरोसा जताया है। इस बार, BJP ने एक दूसरे प्रमुख ओबीसी समुदाय से आने वाले महेश साहू पर अपनी उम्मीदें लगाई हैं। साहू तेली समाज से आते हैं।

90 सदस्यों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें