Get App

छत्तीसगढ़ चुनाव: PM मोदी का 3 महीने में तीसरा दौरा, BJP बिलासपुर को बना रही अपना मजबूत गढ़

Chhattisgarh Elecetion 2023: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) चुनाव से पहले अपनी पूरी ताकत झोंकती नजर आ रही है। इस पूरे अभियान की अगुआई खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) करते नजर आ रहें है। मोदी ने आज शनिवार 30 सितंबर को बिलासपुर (Bilaspur) में एक बड़ी रैली को संबोधित किया

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 30, 2023 पर 5:22 PM
छत्तीसगढ़ चुनाव: PM मोदी का 3 महीने में तीसरा दौरा, BJP बिलासपुर को बना रही अपना मजबूत गढ़
PM मोदी तीन बाद जगदलपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करने वापस छत्तीसगढ़ आएंगे

Chhattisgarh Elecetion 2023: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) चुनाव से पहले अपनी पूरी ताकत झोंकती नजर आ रही है। इस पूरे अभियान की अगुआई खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) करते नजर आ रहें है। मोदी ने आज शनिवार 30 सितंबर को बिलासपुर (Bilaspur) में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। यह पिछले तीन महीनों में उनका राज्य का तीसरा दौरा था। इसके अलावा वे तीन बाद वे फिर जगदलपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करने वापस छत्तीसगढ़ आएंगे।

बिलासपुर की रैली बीजेपी की ओर राज्य में निकाली गई 2 परिवर्तन यात्राओं के समापन पर किया गया है। पहली यात्रा दक्षिण में दंतेवाड़ा से और दूसरी उत्तर में जशपुर से शुरू हुआ था। मोदी ने इस परिवर्तन महासंकल्प रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

प्रधानमंत्री ने कहा, "कांग्रेस सरकार के अत्याचारों से त्रस्त अब छ्तीसगढ़ की जनता कह रही है, और नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे। छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार और कुशासन से त्रस्त है। रोजगार के नाम पर घोटाले ही घोटाले हैं।" उन्होंने कहा, "छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद कैबिनेट का पहला फैसला गरीबों के पक्के घर जो बाकी हैं वे तेज गति से बनाने का काम पूरा किया जाएगा। वे(कांग्रेस) मोदी के बहाने पूरे पिछड़े समाज को गाली देने से पीछे नहीं हटते हैं। कांग्रेस दलित, आदिवासी, OBC भी से नफरत करती है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें