Get App

Maharashtra Election Results: महायुति गठबंधन फिर से सत्ता में आने को तैयार, BJP दर्ज कर सकती है अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे एक ऐसे राज्य में बीजेपी की स्थिति को मजबूत करेंगे, जहां ऐतिहासिक रूप से क्षेत्रीय संगठनों या कांग्रेस का दबदबा रहा है। इस बार के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे अगर रुझान के अनुरूप रहे तो यह महाराष्ट्र में बीजेपी का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन होगा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 23, 2024 पर 3:50 PM
Maharashtra Election Results: महायुति गठबंधन फिर से सत्ता में आने को तैयार, BJP दर्ज कर सकती है अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

Maharashtra Chunav Parinam: बीजेपी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन महाराष्ट्र में उम्मीद से बढ़कर शानदार जीत दर्ज करता दिख रहा है। इस गठबंधन की झोली में 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में 200 से अधिक सीटें आती लग रही हैं। यह राज्य में किसी भी गठबंधन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। ताजा रुझानों के अनुसार, महायुति गठबंधन 224 सीटों पर बढ़त के साथ राज्य में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है। विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) लड़खड़ाता नजर आ रहा है। एमवीए उम्मीदवार मात्र 58 सीट पर आगे हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, महायुति में बीजेपी उम्मीदवार 133 सीट पर आगे हैं। यह महाराष्ट्र चुनावों में पार्टी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा। बीजेपी ने महाराष्ट्र में 148 सीटों पर चुनाव लड़ा था। पार्टी ने लगभग 84% का प्रभावशाली स्ट्राइक रेट हासिल किया है। शिवसेना 50 और राकांपा 37 सीट पर आगे है।

एमवीए का क्या हाल

इसके अलावा एमवीए में, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार 12 सीट पर आगे हैं। कांग्रेस 16 और शिवसेना (उबाठा) 27 सीट पर आगे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आगे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें