Get App

Maharashtra Chunav 2024: बांद्रा पश्चिम सीट पर क्या हैट्रिक लगा पाएंगे आशीष शेलार, 10 साल से BJP का रहा है दबदबा

Maharashtra Election 2024: बीजेपी भले ही कड़ी मानी जा रही है, लेकिन आशीष शेलार के सामने कांग्रेस ने आसिफ जकारिया के रूप में चुनौती खड़ी कर दी है। इस मुकाबले में बीजेपी ने प्रचार में अच्छी बढ़त बना ली है और 10 साल में बांद्रा वेस्ट इलाके में किए गए विकास कार्यों को मतदाताओं तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। इसलिए कांग्रेस ने भी अब प्रचार अभियान तेज कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2024 पर 9:39 PM
Maharashtra Chunav 2024: बांद्रा पश्चिम सीट पर क्या हैट्रिक लगा पाएंगे आशीष शेलार, 10 साल से BJP का रहा है दबदबा
Maharashtra Chunav 2024: बांद्रा पश्चिम सीट पर क्या हैट्रिक लगा पाएंगे आशीष शेलार, 10 साल से BJP का रहा है दबदबा

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार एक बार फिर बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे हैं। ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या शेलार बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हैट्रिक लगा पाएंगे। एक तरफ एलीट और दूसरी तरफ लोअर मिडिल क्लास के मतदाताओं वाला यह निर्वाचन क्षेत्र कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले 10 साल से इस सीट पर BJP का दबदबा है। इसलिए इस लड़ाई में बीजेपी भले ही कड़ी मानी जा रही है, लेकिन आशीष शेलार के सामने कांग्रेस ने आसिफ जकारिया के रूप में चुनौती खड़ी कर दी है।

इस मुकाबले में बीजेपी ने प्रचार में अच्छी बढ़त बना ली है और 10 साल में बांद्रा वेस्ट इलाके में किए गए विकास कार्यों को मतदाताओं तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। इसलिए कांग्रेस ने भी अब प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

2009 में बनी बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट

2009 में विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्गठन के बाद एक नया बांद्रा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र बनाया गया था। इससे पहले यह निर्वाचन क्षेत्र बांद्रा विधानसभा क्षेत्र में ही आता था। यह विधानसभा क्षेत्र शुरू से ही कांग्रेस का गढ़ माना जाता था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें