Get App

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को कैसे मनाया? मुख्यमंत्री ने खुद बताई अंदर की बात!

भले ही बीजेपी फडणवीस का उदाहरण देकर ये जोर देती रही कि एकनाथ शिंदे इस बार डिप्टी CM की भूमिका निभाएं, ठीक वैसे ही जैसे 2022 में फडणवीस ने एक कदम पीछे हटते हुए डिप्टी का पद ले लिया था। हालांकि, शिंदे डिप्टी CM नहीं लेना चाहते थे। जाहिर तौर पर उन्हें ये लगा होगा कि 2.5 साल तक बतौर मुख्यमंत्री रहने के बाद ये उनका डिमोशन होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2024 पर 4:25 PM
Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को कैसे मनाया? मुख्यमंत्री ने खुद बताई अंदर की बात!
Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को कैसे मनाया? मुख्यमंत्री ने खुद बताई अंदर की बात!

महाराष्ट्र में महायुति को मिला प्रचंड जनादेश 11 दिन तक चले इस सवाल पर छाया रहा कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा और क्या शिवसेना सुप्रीमो एकनाथ शिंदे सरकार का हिस्सा बनने के लिए सहमत होंगे। शपथ ग्रहण समारोह के एक दिन बाद फडणवीस ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने शिंदे को अपने साथ लाने में कामयाबी हासिल की। क्योंकि शिंदे ने आखिरी समय तक भी ये साफ नहीं किया था कि वे सरकार का हिस्सा बनेंगे या नहीं। गुरुवार को ये सस्पेंस भी खत्म हो गया बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और शिंदे और NCP के अजित पवार ने उनके डिप्टी के रूप में शपथ ली।

भले ही बीजेपी फडणवीस का उदाहरण देकर ये जोर देती रही कि एकनाथ शिंदे इस बार डिप्टी CM की भूमिका निभाएं, ठीक वैसे ही जैसे 2022 में फडणवीस ने एक कदम पीछे हटते हुए डिप्टी का पद ले लिया था। हालांकि, शिंदे डिप्टी CM नहीं लेना चाहते थे। जाहिर तौर पर उन्हें ये लगा होगा कि 2.5 साल तक बतौर मुख्यमंत्री रहने के बाद ये उनका डिमोशन होगा।

देवेंद्र फडणवीस ने अपने अनुभव से सीखा

तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेने के एक दिन बाद CNN-News18 से बात करते हुए, फडणवीस ने कहा उन्होंने पहले सत्ता हासिल करने और फिर इसे अपने हाथों से फिसलते देखने के अपने अनुभवों और सीख का हवाला दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें