Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JANUARY 29, 2023 / 10:04 PM IST

Budget 2023 Expectations Highlights: मेंटल हेल्थ इंश्योरेंस और सस्ते इलाज पर फोकस रखें निर्मला सीतारमण, एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

Budget 2023 Expectations Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को आम बजट पेश करेंगी। कोरोना महामारी के दौर से उबर रहे भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए यह बजट काफी अहम है। इस बजट पर सभी सेक्टर्स टकटकी लगा कर देख रहे हैं। इसकी वजह ये है कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी बजट है। इसके बाद साल 2024 में चुनाव होंगे

Budget 2023 Expectations Highlights: अगले हफ्ते देश में आम बजट (Union Budget) पेश किया जाएगा। टैक्सपेयर्स ही क्या हर सेक्टर को आम बजट से काफी उम्मीदें हैं। इस बार के बजट से लोगों की मांग है कि सरकार महंगाई को काबू में करने के लिए कोई बड़े कदम उठाए। कहा जा रहा है कि देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा महंगाई की आंच से झुलस रहा है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि सरकार उन्

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करने जा रही हैं
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करने जा रही हैं
JANUARY 29, 2023 / 9:59 PM IST

Budget 2023 Expectations: इस बजट में चुनावी खर्च को बढ़ावा मिल सकता है

स्विस ब्रोकरेज UBS की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले साल होने वाले आम चुनावों के साथ, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के आखिरी पूर्ण बजट में ग्रामीण और इन्फ्रा कैपेक्स पर खासा ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही कल्याणकारी योजना के खर्च बढ़ने की भी उम्मीद है।

    JANUARY 29, 2023 / 9:56 PM IST

    Budget 2023 Expectations: मेंटल हेल्थ इंश्योरेंस और सस्ते इलाज पर फोकस रखें निर्मला सीतारमण

    जब देश का ज्यादातर वर्कफोर्स अब दफ्तरों में लौट आया है, तो ऐसे में एक्सपर्ट्स का मनना है कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर नजर रखना भी बेहद जरूरी है। केंद्रीय बजट 2022 पेश करते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने COVID-19 महामारी के मद्देनजर एक उम्र के लोगों में मानसिक-स्वास्थ्य समस्याओं के बढ़ने की बात को माना था।

    चिंताओं को दूर करने के लिए, केंद्रीय मंत्री ने नोडल केंद्र के रूप में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS) के साथ 23 टेली-मेंटल हेल्थ सेंटर शुरू करने की घोषणा की। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि केंद्रीय बजट 2023 पेश करते समय सीतारमण मानसिक स्वास्थ्य बीमा और सस्ते इलाज पर भी ध्यान देंगी।

      JANUARY 29, 2023 / 8:54 PM IST

      Budget 2023 Expectations: बजट से पहले 30 जनवरी को होगी सर्वदलीय बैठक

      सरकार ने संसद का बजट सत्र शुरू होने से एक दिन पहले सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा बुलाई गई रस्मी बैठक 30 जनवरी को दोपहर में संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग में होनी है।

      ऐसी उम्मीद है कि बैठक के दौरान सरकार संसद के सुचारू संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग मांगेगी। विपक्षी दलों के बैठक के दौरान अपनी चिंताओं को और सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों को सामने रखने की उम्मीद है। दोपहर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सदन में नेताओं की बैठक भी होगी। बजट सत्र दो भागों में होगा।

        JANUARY 29, 2023 / 8:54 PM IST

        Budget 2023 Expectations: बजट से पहले 30 जनवरी को होगी सर्वदलीय बैठक

        सरकार ने संसद का बजट सत्र शुरू होने से एक दिन पहले सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा बुलाई गई रस्मी बैठक 30 जनवरी को दोपहर में संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग में होनी है।

        ऐसी उम्मीद है कि बैठक के दौरान सरकार संसद के सुचारू संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग मांगेगी। विपक्षी दलों के बैठक के दौरान अपनी चिंताओं को और सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों को सामने रखने की उम्मीद है। दोपहर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सदन में नेताओं की बैठक भी होगी। बजट सत्र दो भागों में होगा।

          JANUARY 29, 2023 / 8:06 PM IST

          Budget 2023 Expectations: बजट में हेल्थ सेक्टर पर हो सही अलोकेशन

          हेल्थ के लिए बजटीय अलोकेशन लगातार कम हो रहा है, जिससे 2025 तक जीडीपी की तुलना में 2.5 फीसदी का लक्ष्य हासिल करना खासा मुश्किल हो गया है। उदाहरण के लिए, वित्त वर्ष 2020-21 में भारत का बजटीय आवंटन जीडीपी का महज 1.8 फीसदी था। भले ही पिछले कुछ दशकों की तुलना में यह ज्यादा है, लेकिन 2025 तक 2.5 फीसदी लक्ष्य तक पहुंचने से यह काफी दूर है।

          2022-23 में हेल्थ सेक्टर के लिए अलोकेशन में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन अच्छी गुणवत्ता और सस्ती यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज हासिल करने के लिए यह खासा कम था। बजटीय आवंटन बढ़ाना अहम है, लेकिन सही तरह से खर्च करना भी समान रूप से अहम है।

          हेल्थ में सरकारी खर्च की पहुंच बढ़ाने से सरकार जनता द्वारा अपनी जेब से होने वाले खर्च के स्तर में कमी कर सकती है, जिससे करोड़ों भारतीय को हर साल खासी बचत हो सकती है। उदाहरण के लिए, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से फैमिलीज को खासी बचत हुई है। हालांकि, इस स्कीम का लाभ अभी तक बड़ी संख्या में भारतीयों को उपलब्ध नहीं है।

            JANUARY 29, 2023 / 7:50 PM IST

            Budget 2023 Expectations: क्लीन एनर्जी को बढ़ावा दे सकती है सरकार, क्या है सेक्टर की मांग

            क्लीन एनर्जी की ओर ट्रांजिशन के कारण हाल ही में रिन्यूएबल कंपनियों पर फोकस किया गया है। इसके चलते ऐसी उम्मीद है कि आगामी केंद्रीय बजट में क्लीन एनर्जी स्टोरेज और ट्रांसमिशन को बढ़ावा देने के लिए कुछ उपाय किए जाएं। बोफा सिक्योरिटीज को पावर ट्रांसमिशन सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर वर्टिकल में लगभग तीन गुना कैपिसिटी एडिशन की उम्मीद है। बोफा को उम्मीद है कि अपकमिंग बजट में पावर सेक्टर के लिए प्रमुख उपायों की घोषणा की जाएगी, जिसमें ग्रीन हाइड्रोजन की कम लागत के लिए सब्सिडी स्कीम, इलेक्ट्रोलाइजर के लिए PLI स्कीम की शुरुआत और उन प्रोजेक्ट्स के लिए कम ब्याज दर के साथ रिन्यूएबल एनर्जी में निवेश को बढ़ावा देना शामिल है। इसके साथ ही, पीएलआई स्कीम के लिए बजटीय आवंटन में सोलर मॉड्यूल के निर्माण के लिए इजाफा किया जा सकता है।

              JANUARY 29, 2023 / 6:19 PM IST

              Budget 2023: हमें पुनर्निर्माण और पुनर्वास पर ध्यान देना चाहिए- अध्यक्ष और MD, रहेजा डेवलपर्स

              -2023 के बजट की उम्मीदों पर रहेजा डेवलपर्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नवीन एम रहेजा कहते हैं कि हमें पुनर्निर्माण और पुनर्वास पर ध्यान देना चाहिए। कई युवा बेरोजगार हैं। हमें स्व-रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए। बंद इकाइयों को दोबारा से शुरू करना चाहिए और उन्हें तकनीकी सहायता और मामूली मदद देनी चाहिए।

                JANUARY 29, 2023 / 5:23 PM IST

                Budget 2023: रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से परेशान गृहिणियां

                बिहार के पटना में गृहणियों के एक समूह ने कहा कि LPG गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों का मध्यम वर्ग से जुड़े लोगों पर बहुत ज्यादा असर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस बजट में इसमें कुछ राहत देने की मांग की है।

                  JANUARY 29, 2023 / 3:59 PM IST

                  Budget 2023 Expectations LIVE: बजट पर टिकी हैं इक्विटी निवेशकों की निगाहें

                  एक्सपर्ट्स ने कहा कि इक्विटी निवेशक इस हफ्ते 2023-24 के केंद्रीय बजट के साथ-साथ घरेलू मैक्रोइकॉनॉमिक्स आंकड़ों की घोषणाओं पर नजर रख रहे हैं, जो बाजार में कारोबार को प्रभावित कर सकते हैं।

                  सैमको सिक्योरिटीज के मार्केट पर्सपेक्टिव्स एंड रिसर्च के प्रमुख अपूर्वा शेठ ने कहा, "1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट के साथ, इस पूरे हफ्ते चहल-पहल रहेगी।"

                    JANUARY 29, 2023 / 3:55 PM IST

                    Budget 2023 Expectations LIVE: EV की कॉस्ट कैसे कम करेगी सरकार?

                    महामारी के बाद ऑटो सेक्टर पर ऐसा ब्रेक लगा कि वह अभी तक उबर नहीं सका है। हाल में डिमांड आउटलुक में सुधार से सेक्टर में कुछ मजबूती देखने को मिल रही है। इसके साथ ही, इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सरकार के जोर, स्वीकार्यता और जागरूकता बढ़ने के साथ सेफ्टी पर जोर से चुनौतियां बनी हुई हैं।

                      JANUARY 29, 2023 / 3:34 PM IST

                      Budget 2023: आसान ITR फॉर्म की जरूरत है

                      -एक्सपर्ट्स का कहना है कि केंद्रीय बजट से उम्मीद है कि कैपिटल गेंस टैक्स व्यवस्था को आसान बनाने के साथ-साथ कैपिटल गेंस या डिविडेंड या ब्याज आय वालों के लिए एक सरल टैक्स रिटर्न फॉर्म लाया जाए।

                        JANUARY 29, 2023 / 2:58 PM IST

                        Budget 2023 Expectations: बजट से पहले PM मोदी ने की केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक

                        बजट से पहले प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। बैठक अभी जारी है और शाम तक खत्म होगी। सूत्रों के अनुसार, इस चर्चा में कई मंत्रियों के कामकाज और मोदी सरकार की तरफ से की जा रही नीतिगत पहल पर विचार विमर्शन किया जाएगा।

                          JANUARY 29, 2023 / 2:44 PM IST

                          Union Budget 2023: बजट वीक में ये 10 फैकटर करा सकते हैं दमदार कमाई

                          शुकरवार को शेयर बाजार में उठे बिकवाली के तूफान के बाद यह बजट वीक खासा अहम होने जा रहा हैपिछले हफते बाजार यूनियन बजट 2023 (Union Budget 2023) और एफओएमसी मीटिंग के नतीजों के चलते सतर बने रहे।रेलिगेयर रोकिंग के वीपी (टेकनिकल रिसर) अजीत मिशरा ने कहा कि बाजार में आगे यादा मुशकिलों के संकेत मिल रहे हैंसाथ ही यूनियन बजट और यूएस फेड की मीटिंग जैसी घटनाओं के चलते बाजार में उतार-चढाव देखने को मिल सकता हैबजट सिर फाइनेंशियल मारकेट, बलकि इकोनॉमी के लिए भी खासा अहम रहेगा

                            JANUARY 29, 2023 / 2:17 PM IST

                            Budget 2023 Expectations: सेना के आधुनिकीकरण पर होगा जोर

                            सीमा पर चीन और पाकिस्तान की तरफ से आने वाले खतरे को ध्यान में रखते हुए सरकार का इस बजट में सेना के आधुनिकीकरण पर ज्यादा जोरा होगा। भारत डायनैमिक्स लिमिटेड, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड जैसी डिफेंस से संबंधित पब्लिक सेक्टर कंपनियों के लिए अलोकेशन में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही, सरकार एडवांस वीपन सिस्टम, मिलिट्री इक्विपमेंट और अन्य डिफेंस से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ज्यादा फंड के आवंटन पर विचार कर रही है।

                              JANUARY 29, 2023 / 2:00 PM IST

                              Budget 2023 Expectations: PMAY के लिए सरकार 40,000 करोड़ रुपए की घोषणा कर सकती है सरकार

                              केंद्रीय बजट 2023 में केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए 40,000 करोड़ रुपए के फंड की घोषणा करने की संभावना है।

                              Hindustan Times के मुताबिक, रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र 2024 तक 84 लाख घरों को मंजूरी देने का लक्ष्य दे सकता है और इसके लिए बजट में 40,000 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

                              रिपोर्ट में कहा गया, आगामी बजट अप्रैल-मई 2024 में संसदीय चुनावों से पहले मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। इसलिए, सरकार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में घरों के आवंटन की प्रक्रिया को तेज करेगी।

                              पिछले साल के बजट में इस योजना के लिए कुल 48,000 करोड़ रुपए प्रदान किए गए थे, जिसमें शहरी क्षेत्रों में घरों के लिए ₹28,000 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बाकी राशि दी गई थी।

                                JANUARY 29, 2023 / 1:44 PM IST

                                Budget 2023 Expectations: वित्त मंत्रालय ने अगले वित्त वर्ष में CPSE का प्राइवेटाइजेशन करने की पहले ही घोषणा कर दी है

                                वित्त मंत्रालय प्राइवेटाइजेशन के साथ आगे बढ़ेगा, जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। सूत्रों ने कहा कि 2023-24 के बजट में CPSE की उस लिस्ट में नए शामिल होने की संभावना कम है।

                                अगले वित्त वर्ष के लिए बजट में विनिवेश लक्ष्य कम और यथार्थवादी होने की संभावना है, क्योंकि इस वित्तीय वर्ष में बजटीय PSU बिकवाली का लक्ष्य लगातार चौथे साल चूकने वाला है।

                                  JANUARY 29, 2023 / 1:41 PM IST

                                  Budget 2023 Expectations: बजट से पहले FPI का सतर्क रुख, जनवरी में अबतक शेयरों से 17,000 करोड़ रुपए निकाले

                                  विदेशी पोर्टफोलियो निवेश्कों (FPI) ने इस महीने अब तक भारतीय शेयर बाजारों से 17,000 करोड़ रुपए से ज्यादा निकाले हैं। चीन के बाजारों के आकर्षण और आम बजट और अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले FPI ने सतर्कता का रुख अपनाया हुआ है।

                                  इससे पहले FPI ने दिसंबर में भारतीय शेयरों में 11,119 करोड़ रुपए और नवंबर में 36,239 करोड़ रुपए डाले थे। कुल मिलाकर FPI ने 2022 में भारतीय शेयर बाजारों से 1.21 लाख करोड़ रुपए निकाले थे।

                                  वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों.. विशेष रूप से फेडरल रिजर्व की तरफ से आक्रामक दरों से ब्याज दरों में बढ़ोतरी, कच्चे तेल की कीमतों के उतार-चढ़ाव, जिंसों के ऊंचे दाम और रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से पिछले साल FPI बिकवाल बने रहे।

                                    JANUARY 29, 2023 / 1:26 PM IST

                                    Union Budget 2023 Income Tax: नए और मौजूदा इनकम टैक्स स्लैब में क्या है अंतर?

                                    नए I-T शासन को लोकप्रिय बनाने के लिए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट 2023 में टैक्स स्लैब में बदलाव करने की भी संभावना है। मौजूदा समय में टैक्स पेयर्स अपना टैक्स भरने के लिए दो व्यवस्थाओं में से किसी एक को चुन सकते हैं।

                                    - नई व्यवस्था में कई अहम छूट को शामिल किया जा सकता है।

                                    - विशेषज्ञों का मानना ​​है कि हाउसिंग लोन इंटरेस्ट और स्टैंडर्ड डिडक्शन नई व्यवस्था का हिस्सा हो सकता है।

                                    - कुछ लोगों का मानना ​​है कि नई व्यवस्था, भविष्य में बिना किसी छूट वाली टैक्स व्यवस्था की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ने का संकेत दे सकती है।

                                    सालाना कमाई मौजूदा टैक्स व्यवस्था नई टैक्स व्यवस्था
                                    2,50,000 रुपए तक NIL NIL
                                    2,50,000-5,00,000 5% 5%
                                    5,00,000-7,50,000 20% 10%
                                    7,50,000-10,00,000 20% 15%
                                    10,00,000-12,50,000 30% 20%
                                    12,50,000-15,00,000 30% 25%
                                    15,00,000 से ऊपर 30% 30%
                                      JANUARY 29, 2023 / 12:31 PM IST

                                      Budget 2023 Expectations LIVE Updates: चुनाव से जुड़े मुद्दों को बढ़ावा मिलेगा

                                      स्विस ब्रोकरेज UBS की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार ग्रामीण और इन्फ्रा कैपेक्स पर ध्यान देने के साथ कल्याणकारी खर्च को बढ़ावा दे सकती है। ये बजट 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले आ रहा है और मोदी सरकार अपना आखिरी पूर्ण बजट पेश कर रही है।

                                      ये उम्मीद की जा रही है कि आने वाले चुनावों का असर केंद्रीय बजट पर देखने को मिल सकता है और केंद्र को विवेकपूर्ण तरीके से कल्याणकारी खर्च को बढ़ावा देना होगा और FY24 में पब्लिक कैपेक्स में दो अंकों की बढ़त बनाए रखेगा। UBS इंडिया की अर्थशास्त्री तन्वी गुप्ता-जैन ने एक नोट में कहा, "FY26 तक राजकोषीय घाटे को GDP के 4.5 प्रतिशत तक कम करने की काफी ज्यादा जरूरत लगती है।"

                                        JANUARY 29, 2023 / 12:23 PM IST

                                        Budget 2023 Expectations LIVE Updates: पहले से घोषित CPSE के निजीकरण पर कायम रहेगा वित्त मंत्रालय

                                        बजट 2023-24 के बारे में पूछे जाने पर सूत्रों ने कहा कि वित्त मंत्रालय की निजीकरण की लिस्ट में कोई नया नाम जोड़े जाने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बजट में किसी बड़े डिसइनवेस्टमेंट की घोषणा की उम्मीद नहीं है।

                                        एक अधिकारी ने कहा, "योजना उन कंपनियों की रणनीतिक बिक्री को आगे बढ़ाने की है, जिनके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है।"

                                        इसका मतलब है कि सरकार शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, NMDC स्टील लिमिटेड, BEML, HLL लाइफकेयर, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और RINL या विजाग स्टील जैसी कंपनियों के साथ-साथ IDBI बैंक के प्राइवेटाइजेशन को आगे बढ़ाएगी।

                                          JANUARY 29, 2023 / 12:10 PM IST

                                          Budget 2023 Expectations LIVE Updates: आम बजट पर महिलाओं की उम्मीदें

                                          इस बार के आम बजट का महिलाएं भी बेसब्री से इंतजार कर रही है। कामकाजी और गृहणी सभी को बजट से काफी उम्मीदें हैं। महिलाओं का ने कहा कि किचन का बजट(Budget 2023-24) लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा घर के बाकी खर्च भी बढ़ रहे हैं। इसे लेकर भी जरूरी निर्णय लिए जाने चाहिए। सरकार को चाहिए कि वह गृहणियों की मांगों पर भी गंभीरता से विचार करे।

                                            JANUARY 29, 2023 / 11:52 AM IST

                                            Budget 2023: महंगाई डायन से झुलस रहे हैं लोग

                                            इस बजट पर वैश्विक आर्थिक मंदी और कोविड-19 की वापसी की आशंकाओं का असर नजर आ सकता है। एक रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि 4 में से 3 आदमी महंगाई से चिंतित है। उनकी मांग है कि सरकार महंगाई को काबू करने के लिए सख्त कदम उठाए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

                                              JANUARY 29, 2023 / 11:33 AM IST

                                              Budget 2023 Expectations LIVE Updates: सीनियर सिटीजंस की बजट से बढ़ी उम्मीदें

                                              महंगाई और कोरोना महामारी के चलते बुजुर्गों की लिविंग कॉस्ट में इजाफा हुआ है। इससे आम बजट से सीनियर सिटीजंस भी बड़ी उम्मीद लगाए बैठे हैं। सीनियर सिटीजंस इस बजट से टैक्स और कंप्लायंस के बोझ में कमी लाने उम्मीद जताई है। उनकी कई मांगें हैं। जानिए सीनियर सिटीजंस की वित्त मंत्री से मांगे

                                                JANUARY 29, 2023 / 11:10 AM IST

                                                Budget 2023 Expectations LIVE Updates: NRIs की वित्त मंत्री से ये हैं उम्मीदें

                                                केंद्र सरकार पिछले कुछ सालों से नॉन रेजिडेंट इंडियन यानी NRI के लिए टैक्स सिस्टम को बेहतर बनाने पर काम कर रही है। इस बार के बजट से NRIs को काफी उम्मीदें हैं। सरकार NRIs को टैक्स फिल करना आसान बना सकती है। सरकार इस मामले में गाइडलाइंस जारी कर सकती है। जिसमें कहा जा सकता है कि NRIs को रिटर्न फाइल करना है और कब नहीं। उनके लिए सभी ऑनलाइन सविधाएं मुहैया कराई जा सकती हैं। जिससे उन्हें सरकारी विभागों के चक्कर छुटकारा मिल सकता है।

                                                  JANUARY 29, 2023 / 10:50 AM IST

                                                  Budget 2023: नॉर्थ ब्लॉक में होती है बजट की छपाई

                                                  वित्त मंत्रालय नॉर्थ ब्लॉक में है। वहीं पर बजट की छपाई होती है। पहले यह बजट राष्ट्रपति भवन में छापा जात था। 1950 तक राष्ट्रपति भवन में छापा गया। उस दौरान एक बहुत बड़ी गलती हो गई थी। गलती ऐसी थी कि तत्कालीन वित्त मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा था। तब से बजट की छपाई नॉर्थ ब्लॉक में होने लगी। जानिए क्या है बड़ी गलती

                                                    JANUARY 29, 2023 / 10:29 AM IST

                                                    Budget 2023 Expectations LIVE Updates: बजट से पहले सोने के दाम बढ़े

                                                    अगले हफ्ते देश की वित्त मंत्री आम बजट पेश करेंगी। इसके पहले सोने के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर सोने की कीमतें पिछले हफ्ते नए हाई पर पहुंच गई है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने के दाम में चमक बनी हुई है। ऐसे में क्या सोने में निवेश करने का सही समय है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

                                                      JANUARY 29, 2023 / 10:07 AM IST

                                                      Adani Group देगा Hindenburg की रिपोर्ट का जवाब

                                                      अडानी ग्रुप ने कहा है कि FPO बिक्री पूरी होने के बाद वो अमेरिकी शॉर्ट शेलर हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट का विस्तार से जवाब देगा। कहा जा रहा है कि ग्रुप ने जवाब देने के लिए 100 पन्नों से ज्यादा की रिपोर्ट तैयार की है। कब जारी होगी रिपोर्ट, पढ़िए पूरी खबर

                                                        JANUARY 29, 2023 / 9:33 AM IST

                                                        Budget 2023 Expectations LIVE Updates: बजट से पहले ये शेयर मचा सकते हैं धमाल

                                                        आम बजट जल्द ही पेश होने वाला है। हर सेक्टर्स को उम्मीद है कि वित्त मंत्री के बैग से उनके लिए कुछ न कुछ जरूर निकलेगा। इस बीच अगर बजट से पहले बंपर कमाई करना चाहते हैं तो आपके लिए कुछ मदद जरूर कर सकते हैं। कुछ ऐसे शेयर हैं, जिन्हें आप अपने पोर्टफोलियो में शामिल करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। जानिए एक्सपर्ट्स ने किन शेयरों पर दी सलाह

                                                          JANUARY 29, 2023 / 9:02 AM IST

                                                          Budget 2023 Expectations LIVE Updates: इनकम टैक्स पर मिल सकती है बड़ी राहत

                                                          वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इनकम टैक्स से राहत का ऐलान कर सकती हैं। कहा जा रहा है कि मिडल क्लास पर टैक्स का बोझ कम कर सकती हैं। इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 C के तहत डिडक्शन की लिमिट बढ़ाई जा सकती है। वहीं स्टैंडर्ड डिडक्शन पर भी बड़ा फैसला आने की संभावना जताई जा रही है। जानिए कहां-कहां मिल सकती है राहत, पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

                                                            JANUARY 29, 2023 / 8:35 AM IST

                                                            Budget 2023 Expectations LIVE Updates: कोरोना से बच्चों की शिक्षा पर पड़ा असर

                                                            कोरोना वायरस महामारी से बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पर काफी असर पड़ा है। इससे वो काफी पीछे हो गए हैं। गुणवत्ता के मामले में स्कूली शिक्षा 10 साल पीछे खिसक गई है। हालांकि पिछले कुछ सालों में शिक्षा बजट में सरकार ने इजाफा भी किया है। लेकिन शिक्षा विभाग पर क्या कहती है रिपोर्ट और सरकार कितना पूरा कर पाएगी?

                                                            जानिए पूरी डिटेल

                                                              JANUARY 29, 2023 / 8:08 AM IST

                                                              Budget 2023 Expectations LIVE Updates: इन सेक्टर्स पर बजट में बढ़ सकता है फोकस

                                                              अगले हफ्ते आम बजट पेश होने वाला है। इस बीच कई सेक्टर्स को आम बजट से काफी उम्मीदें हैं। जानकारों का मानना है कि इस बजट में वैकल्पिक ऊर्जा, हाई-टेक इंडस्ट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल टेक्नोलॉजी और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री पर भी फोकस बढ़ सकता है। अन्य सेक्टर्स के लिए क्या है सरकार की तैयारी, पढ़िए पूरी खबर

                                                                JANUARY 28, 2023 / 10:58 PM IST

                                                                बजट से जुड़ी हर उम्मीद के बारे में हम आपको बताएंगे ताकि बजट के ऐलान के बाद आप ये जान सकें कि कौन सी डिमांड पूरी हुई और किसके लिए करना होगा इंतजार.

                                                                  JANUARY 28, 2023 / 10:57 PM IST

                                                                  मनीकंट्रोल हिंदी के Live Blog में आपका स्वागत है।