Get App

बजट 2023 तभी मार्केट के लिए बनेगा बड़ा इवेंट जब होगा कैपिटल गेन टैक्स में बदलाव: जसप्रीत सिंह अरोरा

Budget 2023: जसप्रीत सिंह अरोरा ने कहा कि इस बजट में सरकार का फोकस रोड, रेल और डिफेंस जैसे सेक्टर पर रह सकता है। वर्तमान में बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच डिफेंस सेक्टर पर सरकार का खास फोकस हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2023 पर 8:17 PM
बजट 2023 तभी मार्केट के लिए बनेगा बड़ा इवेंट जब होगा कैपिटल गेन टैक्स में बदलाव: जसप्रीत सिंह अरोरा
बजट 2023 में रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार बढ़ाने जैसे उपायों पर भी सरकारी खर्च बढ़ता नजर आ सकता है

Union Budget 2023: अगर टैक्स की दरों या लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन जैसे टैक्स की अवधि में बदलाव किया जाता है तभी बाजार के लिए यूनियन बजट 2023 एक बड़ा इवेंट होगा। ये बातें Research & Ranking’s के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर जसप्रीत सिंह अरोरा ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कही हैं। बाजार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक भारतीय बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है और आगे भी यह वौलेटिलिटी बनी रहने की संभावना है।

रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार बढ़ाने के उपायों पर भी बढ़ेगा सरकारी खर्च

बाजार भागीदारों को बजट 2023-24 का इंतजार है। यह 2024 में होने वाले आम चुनाव के पहले का मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। ऐसे में बाजार की नजरें इस बजट में लगी हुई हैं। क्योंकि यह एक चुनावी साल है ऐसे में इस बजट में सरकार रूरल सेक्टर के ग्रोथ और कल्याण से जुड़ी योजनाओं का ऐलान कर सकती है। रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार बढ़ाने जैसे उपायों पर भी सरकारी खर्च बढ़ता नजर आ सकता है।

वित्तीय घाटे और जीडीपी ग्रोथ का लक्ष्य हासिल होना मुमकिन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें