सरकार का आर्थिक सर्वे आज यानी 22 जुलाई को पेश होगा। आम तौर पर इकोनॉमिक सर्वे बजट से एक दिन पहले पेश होता है। इसे फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण संसद में पेश करेंगी। इसे लोकसभा में दोपहर 1 बजे और राज्यसभा में दोपहर 2 बजे पेश किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। आर्थिक सर्वे में अर्थव्यवस्था के बारे में व्यापक जानकारी होती है। इसमें इकोनॉमी की चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में भी बताया जाता है।