Get App

Rail Budget 2023: वंदे भारत से लेकर बुलेट ट्रेन तक; रेल बजट से इस बार क्या हैं उम्मीदें?

रेल बजट 2023: सरकार इस साल बजट में 400 और नई वंदे भारत ट्रेनों को शुरू करने का ऐलान कर सकती है। इसके अलावा स्लीपर कोच वाले वंदे भारत ट्रेनों के बारे में भी ऐलान किया जा सकता है। नई रेल पटरियों को बिछाने, उनका विद्युतीकरण आदि के लिए 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा सकता है। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना का बजट आवंटन भी इस बार बढ़ सकता है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 16, 2023 पर 5:37 PM
Rail Budget 2023: वंदे भारत से लेकर बुलेट ट्रेन तक; रेल बजट से इस बार क्या हैं उम्मीदें?
Budget 2023: आगामी 1 फरवरी को देश के यूनियन बजट के साथ रेल बजट 2023 भी पेश किया जाएगा

Union Budget 2023-24: आगामी 1 फरवरी को देश के यूनियन बजट के साथ रेल बजट 2023 भी पेश किया जाएगा। पहले इन दोनों बजट को अलग-अलग पेश किया जाता था। हालांकि साल 2017 में रेल बजट को आम बजट में मिला दिया गया। तब से रेल-बजट की चमक धीरे-धीरे कुछ फीकी पड़ी है। हालांकि रेल यात्रियों को अभी भी बजट में नई ट्रेनों, नए रूट और किराए में बदलाव का बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले साल बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगले 3 सालों में 400 वंदे भारत ट्रेनों को शुरू करने की भव्य योजना रखी थी। वंदे भारत ट्रेन, अगली पीढ़ी की सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें हैं। आइए जानते हैं इस बार रेल बजट में वित्त मंत्री से क्या उम्मीदें की जा सकती हैं

रेल बजट: वंदे भारत ट्रेनों की बढ़ेगी संख्या

पिछले बजट में जो घोषणा की गई थी, सरकार उसके अलावा 400 और नई वंदे भारत ट्रेनों को शुरू करने का बजट में ऐलान कर सकती है। सैंकड़ों की संख्या में वंदे भारत ट्रेनों के ऐलान के पीछे सरकार की दो मंशा है। पहला मकसद इसके जरिए शताब्दी और राजधानी सहित सभी मौजूदा हाई-स्पीड ट्रेनों को धीरे-धीरे बदलना है, जिससे प्रमुख रेल मार्गों पर ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाकर 180 किमी प्रति घंटे से अधिक ले जाया जा सके।

रेलवे का दूसरा मकसद इन ट्रेनों का बनाने में इतना दक्ष होना है कि वह वित्त वर्ष 2025-26 तक यूरोप, साउथ अमेरिका और ईस्ट एशिया के देशों में इन ट्रेनों का एक्सपोर्ट करना शुरू कर सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें